PM Modi की उम्र 75 साल, अब गडकरी बनें प्रधानमंत्री? कांग्रेस MLA की चौंकाने वाली मांग
Nitin Gadkari for PM?: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के “75 साल के बाद नेताओं को सत्ता से रिटायर हो जाना चाहिए” वाले बयान के बाद कांग्रेस विधायक बेलूर गोपालकृष्णा ने एक नई राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मानक पर रिटायर होते हैं, तो नितिन गडकरी को अगला प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए।
भागवत के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
आरएसएस चीफ के बयान के बाद कांग्रेस ने इसे सीधा इशारा प्रधानमंत्री मोदी की ओर बताया। दरअसल, PM Modi इसी साल 75 वर्ष के होने वाले हैं। कांग्रेस विधायक का कहना है कि भागवत का यह बयान महज़ एक सुझाव नहीं, बल्कि संघ के भीतर से आया सीधा राजनीतिक संकेत है।
गडकरी को बताया “गरीबों का हमदर्द”
बेलूर गोपालकृष्णा, जो कि कर्नाटक की सागर विधानसभा सीट से विधायक हैं, ने कहा कि गडकरी प्रधानमंत्री पद के लिए “सही च्वॉइस” (right choice) होंगे। उन्होंने कहा:
“गडकरी को देश के गरीबों की चिंता है। वे आम जनता की ज़रूरतों को समझते हैं, न कि सिर्फ पूंजीपतियों की।”
येदियुरप्पा का उदाहरण देकर BJP को घेरा
पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि BJP ने जब बीएस येदियुरप्पा 75 साल के हुए तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया गया, और वे आंखों में आंसू लिए रिटायर हुए। अब जब वही उम्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने जा रही है, तो RSS Chief के बयान का सम्मान करते हुए BJP को भी उसी “retirement policy” को लागू करना चाहिए।
देश में बढ़ रही है आर्थिक असमानता
बेलूर गोपालकृष्णा ने यह भी कहा कि देश में गरीब और गरीब होते जा रहे हैं जबकि अमीर और अमीर बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि:
“देश का धन कुछ चुनिंदा लोगों के हाथों में केंद्रित हो गया है। ऐसे समय में गडकरी जैसे ज़मीनी नेता की ज़रूरत है जो संतुलन बना सके।”