2025 पंचायत चुनाव में एक मतदाता डालेगा 4 वोट, 144 चुनाव चिन्हों की सूची जारी

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025 अब और भी दिलचस्प हो गए हैं। उम्मीदवार जहां अपने विजन और वादों के साथ मैदान में उतर रहे हैं, वहीं मतदाता उन्हें लौकी, जहाज, गुड़िया और फावड़ा जैसे अनोखे चुनाव चिन्हों से पहचानने वाले हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने 144 अनोखे चुनाव चिन्हों की सूची जारी की है जो प्रत्याशियों की पहचान बनेंगे।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मिलेंगे कुल 144 चुनाव चिन्ह

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव के लिए चिन्हों का वर्गीकरण इस तरह किया गया है:

पंचायत सदस्य पद: 18 चिन्ह

ग्राम प्रधान पद: 40 चिन्ह

क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC): 36 चिन्ह

जिला पंचायत सदस्य: 40 चिन्ह

 महत्वपूर्ण बात यह है कि इन चुनावों में मतपत्र पर प्रत्याशी का नाम नहीं होता, सिर्फ चुनाव चिन्ह से ही पहचान होती है।

 4 वोट डालेंगे एक मतदाता

उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एक व्यक्ति चार पदों के लिए वोट डालेगा:

ग्राम पंचायत सदस्य

ग्राम प्रधान

क्षेत्र पंचायत सदस्य

जिला पंचायत सदस्य

 ग्राम उप-प्रधान का चुनाव बाद में बैलेट से होगा, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चयन निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा।

 कौन से चुनाव चिन्ह किस पद के लिए?
क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) पद के लिए:

महिला पर्स

नारियल

लौकी

जहाज

पानी का जहाज

कांटा

गुड़िया

टेबल लैम्प

टार्च

 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए:

सीढ़ी

हथौड़ा

सैनिक

सीटी

थर्मस

ताला

ढोलक

तराजू

 ग्राम प्रधान पद के लिए:

ड्रम

फावड़ा

बाल्टी

दीवार

तांगा

धनुष

बस

 पंचायत सदस्य पद के लिए:

सेब

घड़ा

शंख

चम्मच

डमरू

 चुनाव चिन्हों का आवंटन:

पहले चरण (24 जुलाई) के लिए: 14 जुलाई

दूसरे चरण (28 जुलाई) के लिए: 18 जुलाई

 अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई

चुनाव से पहले शराब तस्करी पर सख्ती शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने मियांवाला क्षेत्र से 20 पेटी अवैध शराब बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी: अंकित

फरार: चीकू

बरामद गाड़ी: कार के भीतर 20 पेटी शराब

टीम में शामिल अधिकारी:
प्रेरणा बिष्ट, विजेंद्र भंडारी, वीरेंद्र कुमार जोशी आदि

 टीम ने यह कार्रवाई बालावाला की ओर ले जाई जा रही अवैध शराब की सूचना मिलने के बाद की। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में है।उत्तराखंड पंचायत चुनाव में लौकी, जहाज और फावड़ा बने पहचान! जानिए किसे मिलेगा कौन सा चिन्ह