"Khalistani conspiracy or Hindutva conspiracy? Why did Kapil Sharma get terror threat"
कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा पर खालिस्तानी साजिश का साया मंडरा रहा है। बुधवार को कपिल के Caps Cafe पर फायरिंग के बाद अब Khalistani Terror Group Sikhs for Justice (SJF) ने एक धमकी भरा वीडियो जारी किया है। वीडियो में SJF प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कपिल को सीधे निशाने पर लिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
SJF का Video Threat: “Canada तुम्हारा Playground नहीं है”
SJF के चीफ और India’s Most Wanted Terrorist गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जारी वीडियो में कहा है कि —
“Kapil Sharma और सभी हिंदू ब्रांड इन्वेस्टर्स, Canada तुम्हारा Playground नहीं है। अपनी Blood Money लेकर भारत वापस जाओ।”
पन्नू ने कपिल पर यह भी आरोप लगाया कि वह PM Modi की हिंदुत्व आइडियोलॉजी को कनाडा में प्रमोट कर रहे हैं। उसने कहा कि कपिल, “मेरा भारत महान” जैसे नारे लगाता है और मोदी का समर्थन करता है, लेकिन भारत में निवेश करने की बजाय कनाडा में कारोबार फैला रहा है।
Kapil Sharma’s Cafe पर क्यों हुई थी फायरिंग?
बुधवार को कनाडा के ब्रैम्पटन शहर स्थित Caps Cafe by Kapil Sharma पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की थी। बाद में खुलासा हुआ कि यह हमला Babbar Khalsa International से जुड़े आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी और उसके साथी ने किया। लाडी NIA’s Most Wanted List में शामिल है।
हमले के बाद लाडी ने एक वीडियो में दावा किया कि –
“कपिल शर्मा शो में Nihang Sikhs का मज़ाक उड़ाया गया। धर्म का मजाक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वो कॉमेडी के नाम पर ही क्यों न हो।”
Terror vs Comedy: कनाडा में निवेश बना वजह?
कपिल शर्मा कनाडा में तेजी से अपने व्यापारिक पैर पसार रहे हैं। उन्होंने ब्रैम्पटन में अपना कैफे खोला था, जो काफी लोकप्रिय भी हो रहा था। लेकिन अब यही निवेश उनके खिलाफ हिंसक विरोध और आतंकी धमकी की वजह बन गया है।
पन्नू का आरोप है कि भारतीय कारोबारी कनाडा की ज़मीन का इस्तेमाल हिंदुत्व विचारधारा फैलाने में कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि SJF और Khalistani Supporters ऐसे निवेशकों को निशाना बनाते रहेंगे।
Kapil Sharma की प्रतिक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था
घटना के बाद कपिल शर्मा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन Cafe Management ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया:
“हम इस घटना से स्तब्ध हैं, लेकिन आतंकवाद और नफरत के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं।”
कैफे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कनाडाई पुलिस इस मामले में आतंकवाद के एंगल से जांच कर रही है।