Air India Crash Report: 32 सेकंड में विमान कैसे गिरा? जानिए 10 बड़े खुलासे

12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही Air India Flight AI-171 के crash की AAIB (Aircraft Accident Investigation Bureau) द्वारा जारी की गई initial report में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। यह Boeing 787-8 Dreamliner टेकऑफ के मात्र 32 सेकंड बाद धराशायी हो गया था, जिसमें 241 यात्रियों और क्रू मेंबर्स सहित 260 लोगों की मौत हुई।

रिपोर्ट ने इस भीषण हादसे के पीछे की technical और operational complexities को उजागर किया है। आइए जानते हैं 10 सबसे अहम बिंदु, जो इस रिपोर्ट में सामने आए:

1. टेकऑफ के साथ ही बंद हुए दोनों इंजन

जैसे ही विमान ने 180 knots की स्पीड पकड़ी, दोनों इंजन के Fuel Cutoff Switches अचानक “RUN” से “CUTOFF” मोड में चले गए। यह मानो किसी ने जानबूझकर इंजन की ऊर्जा काट दी हो, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए था।

2. Cockpit में मची अफरा-तफरी

Cockpit Voice Recorder (CVR) में रिकॉर्ड हुई बातचीत से स्पष्ट है कि पायलट भी भ्रमित थे। एक पायलट ने पूछा, “तुमने फ्यूल क्यों कट किया?” जवाब मिला, “मैंने नहीं किया।” यह बताता है कि कॉकपिट में coordination gap था।

3. इंजन-1 में दिखी हल्की उम्मीद

रिपोर्ट बताती है कि इंजन-1 ने core speed बढ़ाकर खुद को दोबारा शुरू करने की कोशिश की, लेकिन विमान की ऊंचाई और वक्त इतना कम था कि वह प्रयास भी अधूरा रह गया।

4. इंजन-2 रहा पूरी तरह असहाय

इंजन-2 को रीस्टार्ट करने के लगातार प्रयास किए गए, लेकिन वह idle RPM तक भी नहीं पहुंच सका। Fuel डालने के बावजूद इंजन revive नहीं हो पाया।

5. री-लाइट की कोशिश लेकिन समय नहीं मिला

पायलटों ने फ्यूल स्विच वापस “RUN” में किए और EGT (Exhaust Gas Temperature) बढ़ने के संकेत मिले, लेकिन कम ऊंचाई और तेजी से घटता वक्त विफलता का कारण बना।

6. दोनों इंजनों की स्पीड गिरकर जीरो से भी नीचे

Flight Data Recorder के अनुसार, N2 RPM (इंजन की core rotational speed) न्यूनतम सीमा से भी नीचे गिर गई थी, जिससे दोनों इंजन completely stall हो गए।

7. फ्लाइट रिकॉर्डर का एक हिस्सा डैमेज

Rear engine और Enhanced Airborne Flight Recorder (EAFR) दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कई महत्वपूर्ण डेटा को रिट्रीव करना मुश्किल हो गया है।

8. अभी तक कोई तकनीकी खराबी की पुष्टि नहीं

AAIB ने Boeing 787-8 या GE GEnx-1B engines के संबंध में फिलहाल कोई safety advisory जारी नहीं की है, जिससे लगता है कि कोई system failure अब तक नहीं मिला है।

9. जांच का अगला चरण शुरू

AAIB ने बताया कि अब in-depth investigation की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें pilot interviews, maintenance records, और air traffic communication की बारीकी से जांच की जाएगी।

10. क्या इंसानी भूल थी या तकनीकी खामी?

रिपोर्ट में सबसे बड़ा सवाल यह है कि Fuel Switch Movement जानबूझकर किया गया, अनजाने में हुआ, या किसी mechanical fault का नतीजा था? अभी यह स्पष्ट नहीं है और जांच का यही फोकस रहेगा।

हादसे की जड़ में है समय और समन्वय की कमी

AAIB की शुरुआती रिपोर्ट ने साफ किया है कि यह हादसा सिर्फ एक तकनीकी खामी नहीं, बल्कि मानव, यांत्रिक और परिस्थिति संबंधी जटिलताओं का मिला-जुला नतीजा हो सकता है। जब तक फाइनल रिपोर्ट नहीं आती, तब तक यह सवाल बना रहेगा — क्या यह रोका जा सकता था?