क्या भारत देगा ‘Trump-style’ जवाब? अमेरिका के खिलाफ बढ़ेगा टैरिफ, जानें कौन-से उत्पाद होंगे महंगे

India vs USA Trade War 2025: भारत अब अमेरिकी दबाव का जवाब उसी अंदाज़ में देने की तैयारी कर चुका है, जैसा अंदाज़ डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की ट्रेड पॉलिसी में दिखा था। भारत ने WTO (World Trade Organization) के तहत अमेरिका के खिलाफ जवाबी tariff hike का प्रस्ताव दिया है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब दोनों देशों के बीच bilateral trade agreement पर बातचीत अपने अंतिम चरण में है, जो सितंबर-अक्टूबर 2025 तक पूरी हो सकती है।

अमेरिका ने क्यों लगाया था Steel और Aluminium पर Import Duty?

दरअसल, अमेरिका ने ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ का हवाला देते हुए भारत सहित कई देशों से आयात होने वाले steel और aluminium उत्पादों पर भारी शुल्क लगाया था। स्टील पर 25% और एल्युमिनियम पर 10% का import duty लगाया गया, जिसे 12 मार्च 2025 से लागू किया गया है। भारत के अनुसार, इस फैसले से उसके लगभग $7.6 billion worth exports प्रभावित होंगे, और अमेरिका को इससे $3.82 billion का अतिरिक्त शुल्क मिलेगा।

भारत का जवाब: इन US Products पर बढ़ेगा टैरिफ

भारत ने अब WTO को सूचित किया है कि वह अमेरिका से आने वाले कुछ खास उत्पादों पर retaliatory tariff लगाएगा। भारत ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि यह शुल्क उन अमेरिकी उत्पादों पर लागू होगा जो भारत में बड़ी मात्रा में आयात होते हैं। इससे ना सिर्फ उन वस्तुओं की कीमत भारत में बढ़ सकती है, बल्कि अमेरिकी कंपनियों की प्रतिस्पर्धा भी प्रभावित हो सकती है।

Auto Sector पर भी टकराव के आसार

पिछले सप्ताह भारत ने automobile imports पर भी जवाबी टैरिफ लगाने का सुझाव दिया था, जिससे इस सेक्टर में भी ट्रेड टेंशन बढ़ सकता है। यह प्रस्ताव ऐसे समय पर आया है जब भारत और अमेरिका Free Trade Agreement (FTA) जैसे समझौतों पर बातचीत कर रहे हैं। इस टैरिफ वॉर की वजह से दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत में देरी या तनाव की स्थिति बन सकती है।