Dehradun Shocker: पति-पत्नी पर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप, केस दर्ज

Dehradun News | Cyber Crime in Uttarakhand: देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर दूसरे दंपति के खिलाफ cyber harassment, defamation और blackmailing जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी जोड़ा — अनिल दुरियाल और उनकी पत्नी क्वारी दुरियाल (निवासी: सुनार गांव, घनशाली, टिहरी गढ़वाल) — उन्हें और उनके पति को लगातार सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहा है।

 वायरल किए गए अश्लील वीडियो और फोटो

महिला ने पुलिस को बताया कि क्वारी दुरियाल लगातार उन्हें offensive phone calls कर रही हैं, अश्लील भाषा का प्रयोग कर रही हैं और Instagram Stories के माध्यम से edited videos and photos वायरल कर चुकी हैं। इन कंटेंट्स में आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जिससे महिला की सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अनिल दुरियाल ने भी उनके वीडियो और फोटो को रिश्तेदारों और अन्य लोगों को भेजा, जिससे उनकी और उनके परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।

 पहले भी दी गई थी शिकायत, फिर माफीनामा के बाद दोबारा हरकत

इस मामले में 2 मार्च को महिला ने पहली शिकायत राजपुर थाने में दर्ज कराई थी। तब पुलिस की कार्रवाई के बाद अनिल दुरियाल ने लिखित माफीनामा देकर वादा किया था कि वह और उनकी पत्नी भविष्य में ऐसा नहीं करेंगे। लेकिन हाल ही में फिर से edited objectionable content इंस्टाग्राम व अन्य प्लेटफॉर्म पर वायरल किए गए।

 Rajpur Police ने दर्ज किया केस

थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आईटी एक्ट (IT Act), धमकी देने और अश्लीलता फैलाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा जल्द ही आरोपी दंपति से पूछताछ की जाएगी।