Mohammed Siraj की गेंदबाज़ी में ऐसा क्या बदला जो सचिन भी रह गए हैरान? जानें पूरा राज
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में Mohammed Siraj के धमाकेदार प्रदर्शन ने भारत को जीत की उम्मीद दी है। सिराज ने 6 विकेट लेकर इंग्लैंड की मजबूत साझेदारी को तोड़ा और टीम को 407 रन पर ऑलआउट कर दिया। इस प्रदर्शन पर Sachin Tendulkar तक ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सिराज की bowling accuracy और consistency की खुलकर तारीफ की।
जब Siraj ने पलट दिया मैच का मोमेंटम
भारत की पहली पारी के 587 रनों के जवाब में इंग्लैंड का स्कोर एक समय पर 5 विकेट पर 387 रन था। Harry Brook (158) और Jamie Smith (184)* की साझेदारी भारतीय गेंदबाज़ों के लिए बड़ी चुनौती बनती दिख रही थी। लेकिन तभी सिराज ने आकर घातक स्पैल डाला और अकेले ही इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
सचिन तेंदुलकर ने क्या कहा?
X (पूर्व में Twitter) पर पोस्ट करते हुए Master Blaster Sachin Tendulkar ने लिखा:
“Siraj में मैंने जो सबसे बड़ा बदलाव देखा है, वह है गेंद को सही जगह पर consistently land कराना। उसकी सटीकता और मानसिक दृढ़ता ने ही उसे 6 विकेट दिलाए हैं। Akash Deep ने भी उसे बेहतरीन support दिया।”
The biggest change I’ve noticed in Siraj has been his accuracy and consistency in landing the ball in the right areas. His persistence has been rewarded with 6 wickets.
Very ably supported by Akash Deep as well. Well done!Special partnership between Brook and Smith who were… pic.twitter.com/Tk8tQVfoMF
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 4, 2025