BJP Uttarakhand President Election: टक्कर में कई दिग्गज, किसके नाम पर लगेगी मुहर?
उत्तराखंड में BJP State President को लेकर सस्पेंस खत्म होने की कगार पर है। सोमवार को होने वाली नामांकन, नाम वापसी और दस्तावेज़ों की जांच के साथ ही तय हो जाएगा कि उत्तराखंड बीजेपी का अगला अध्यक्ष कौन होगा।
BJP Election Officer खजानदास ने रविवार को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है और प्रक्रिया के तहत सोमवार को सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
कुल 125 वोटर करेंगे अध्यक्ष का चयन
प्रदेश चुनाव अधिकारी के मुताबिक BJP Voter List का अंतिम प्रकाशन भी कर दिया गया है, जिसमें 125 वोटर शामिल हैं।
इनमें राज्य से राष्ट्रीय परिषद सदस्य, सभी जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं। यदि अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक ही नामांकन आता है, तो मतदान की जरूरत नहीं होगी और अध्यक्ष निर्विरोध चुना जाएगा।
कौन हो सकता है उम्मीदवार? ये हैं शर्तें
BJP के संविधान के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए किसी भी कार्यकर्ता को:
-
कम से कम 10 साल पार्टी का प्राथमिक सदस्य होना चाहिए
-
तीन टर्म तक active member रहना अनिवार्य है
-
किसी भी योग्य उम्मीदवार के नाम का प्रस्ताव प्रदेश निर्वाचक मंडल के 10 सदस्य कर सकते हैं
इन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा
हालांकि आधिकारिक रूप से अब तक बलवंत सिंह भौर्याल, हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट और केदार जोशी ने नामांकन की पुष्टि की है, लेकिन जिन नेताओं के नाम चर्चा में हैं, उनमें शामिल हैं:
-
महेंद्र भट्ट (वर्तमान अध्यक्ष)
-
आदित्य कोठारी (महामंत्री)
-
विनोद चमोली (विधायक)
-
बृजभूषण गैरोला
-
ज्योति प्रसाद गैरोला (दर्जाधारी)
-
आशा नौटियाल (विधायक)
-
दीप्ति रावत भारद्वाज
-
सतीश लखेड़ा