Zohran Mamdani का वायरल वीडियो: PM Modi पर गंभीर आरोप

Indian-origin American politician ज़ोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उस समय का है जब ममदानी एक public event में शामिल हुए थे और एक दर्शक ने उनसे पूछा कि क्या वे PM Narendra Modi के साथ मंच साझा करेंगे अगर बात US-India relations की हो?

Zohran Mamdani का जवाब स्पष्ट “ना” था। इसके बाद उन्होंने अपनी राय रखते हुए कहा कि “PM Modi, as then Gujarat CM, was responsible for the mass killing of Gujarati Muslims during the 2002 Gujarat riots.” उन्होंने इसे एक ऐसा जनसंहार (genocide) बताया, जिसकी गूंज आज भी महसूस की जाती है।

“मेरे पिता गुजराती मुसलमान हैं” – ममदानी

ममदानी ने वीडियो में कहा, “मेरे पिता एक Gujarati Muslim परिवार से आते हैं, और इस देश के प्रधानमंत्री उस नरसंहार में शामिल रहे जिसे पूरी दुनिया ने देखा। ये इतने बड़े पैमाने पर हुआ कि आज भी लोग हैरान हो जाते हैं जब कोई खुद को गुजराती मुसलमान बताता है।”

उन्होंने आगे कहा, “हमें मोदी को उसी नजर से देखना चाहिए जैसे हम war criminals जैसे बेंजामिन नेतन्याहू को देखते हैं।”

Social Media Reaction: Mixed opinions

इस वीडियो के वायरल होने के बाद Twitter, YouTube और Instagram पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही हैं।

  • कई लोगों ने ममदानी से उनके दावों के concrete evidence की मांग की।

  • कुछ ने उन्हें anti-Hindu और anti-Modi कहते हुए आलोचना की।

  • वहीं कुछ लोग उन्हें free speech का समर्थन करते हुए उनके साथ खड़े नजर आए।

Legal point के नजरिये से, कई लोगों ने याद दिलाया कि पीएम मोदी एक clean chit पा चुके हैं, और Supreme Court of India ने उनके खिलाफ सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

कौन हैं Zohran Mamdani?

Zohran Mamdani एक New York-based politician हैं जिन्होंने हाल ही में NYC Mayor बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है। वह 33 साल के हैं और प्रसिद्ध academic Mahmood Mamdani और filmmaker Mira Nair के बेटे हैं।

उनका जन्म Uganda में हुआ था, और वे सात साल की उम्र में United States आ गए थे। वर्तमान में वे न्यूयॉर्क में सक्रिय राजनीति का हिस्सा हैं और अपनी progressive views के लिए जाने जाते हैं।