Guru Randhawa का दिलजीत दोसांझ पर इशारा? Sardaar Ji 3 विवाद पर फूटा गुस्सा

पंजाबी सुपरस्टार Diljit Dosanjh की आने वाली फिल्म Sardaar Ji 3 रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के ट्रेलर में Pakistani actress Hania Aamir की मौजूदगी के बाद सोशल मीडिया पर आलोचना शुरू हो गई है। इस विवाद के बीच अब सिंगर Guru Randhawa के ट्वीट्स ने माहौल और गरमा दिया है।

बिना किसी का नाम लिए Guru Randhawa ने फेक PR और सेलिब्रिटी स्टंट्स पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, “जब PR टीम आपके टैलेंट से ज्यादा टैलेंटेड हो, तो कॉन्ट्रोवर्सी आपकी जिंदगी का हिस्सा बन जाती है।” इस ट्वीट को लोग Diljit से जोड़कर देख रहे हैं। इसके तुरंत बाद रंधावा ने एक और ट्वीट में देशभक्ति का ज़िक्र करते हुए लिखा, “जो देश का खाते हैं, वो देश के खिलाफ नहीं जाते। चाहे citizenship बदल भी जाए, लेकिन जहां जन्म लिया उसे कभी मत भूलो।”

Guru Randhawa का यह बयान ऐसे समय आया है जब Sardaar Ji 3 के भारत में रिलीज़ को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। सोशल मीडिया पर यूज़र्स #DiljitDosanjh और #GuruRandhawa के हैशटैग के साथ इस विवाद पर खुलकर चर्चा कर रहे हैं। कुछ लोग दिलजीत की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ रंधावा के बयान को सराह रहे हैं। ऐसे में ये विवाद अब सिर्फ फिल्म तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह सोशल मीडिया पर एक बड़ा celebrity controversy बन चुका है।