उत्तराखंड समेत चार राज्यों में एवलांच का अलर्ट, प्रशासन सतर्क
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीजीआरई), चंडीगढ़ ने उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन (एवलांच) की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में खतरा बना हुआ है।
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में गरज और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है, जबकि देहरादून और टिहरी में हल्की बारिश हो सकती है।
गौरतलब है कि 28 फरवरी को चमोली के माणा गांव के पास एवलांच आया था, जिसमें 54 मजदूर दब गए थे। सेना और आईटीबीपी ने 46 को बचा लिया, लेकिन 8 की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर लगातार नजर बनाए हुए थे।
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और ऊंचाई वाले इलाकों में अनावश्यक न जाने की अपील की है। बचाव दल किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार हैं।