IndusInd Bank Scam: महिला ने पति को मृत दिखा लोन लिया, अब पहुंची जेल

उत्तर प्रदेश के गोला थाना क्षेत्र में Insurance Scam का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। IndusInd Bank से Fake Death Certificate के ज़रिए समूह लोन और बीमा राशि लेने वाली मालती देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में अब तक तीन महिलाओं समेत आठ आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।

पति को मरा दिखा कर लोन की ठगी

जांच में सामने आया कि मालती देवी और अन्य महिलाओं ने अपने जिंदा पतियों को मृत दिखाकर बैंक से समूह लोन लिया और Insurance Claim के ज़रिए मोटी रकम हड़प ली। इस घोटाले में बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक बृजेश कुमार सरोज समेत कई कर्मियों की मिलीभगत सामने आई है।

जांच में लापरवाही, फिर बदला गया विवेचक

शुरुआत में केस की जांच दारोगा अजय कुमार को दी गई थी, जिन्होंने मुख्य आरोपित बैंक मैनेजर का नाम FIR से हटा दिया और सिर्फ महिलाओं को आरोपी बना कर कार्रवाई की। जांच में गड़बड़ियों के आरोप के बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने विवेचक को बदला और जांच थाना अध्यक्ष को सौंप दी।

बैंक कर्मचारियों की गिरफ्तारी और फरार आरोपी

नई जांच के बाद थानाध्यक्ष ने बैंक में छानबीन की और 5 अप्रैल को बैंक कर्मचारी अभय तिवारी, आशुतोष दुबे, संजय गिरी, जय कुमार और वारिश अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं मुख्य आरोपी शाखा प्रबंधक बृजेश कुमार सरोज और 9 अन्य अभी फरार हैं।

फरार आरोपियों की सूची:

  • बृजेश कुमार सरोज (शाखा प्रबंधक)

  • संगम गौंड

  • कृष्ण कुमार

  • शबनम खातून

  • रोज़ी

  • रेखा

  • गौतम श्रीवास्तव

  • गोपाल सिंह

  • अरुण कुमार

थानाध्यक्ष अंजुल चतुर्वेदी के अनुसार, फरार चल रहे आरोपियों की तलाश तेज़ कर दी गई है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।