Jasprit Bumrah की No Ball से छिन गया Team India का बढ़त का मौका, क्या दोहराएंगे 2017 की गलती?

India vs England Test Series 2025 के पहले मुकाबले में Headingley, Leeds में मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होते-होते Jasprit Bumrah एक बड़ी सफलता हासिल करते-करते चूक गए, जिससे Team India की रणनीति को झटका लग सकता है।

Harry Brook को मिला जीवनदान, Bumrah की No Ball ने छिना चौथा विकेट

दिन का आखिरी ओवर लेकर आए बुमराह ने चौथी गेंद पर Harry Brook को बाउंसर पर फंसाया और Mohammed Siraj ने शानदार कैच लपक कर टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिला दी थी। मगर अंपायर ने तुरंत फ्रंट फुट No Ball का इशारा किया, जिससे Brook को Life Line मिल गई।

बुमराह इस ओवर में कुल तीन नो बॉल फेंक चुके थे और अब तक डाले 13 ओवर में चार नो बॉल डाल चुके हैं। इस लापरवाही ने फैंस को 2017 Champions Trophy Final की याद दिला दी, जब उन्होंने Fakhar Zaman को भी नो बॉल पर आउट किया था और फिर वहीं बल्लेबाज भारत को मैच हराकर गया था।

India की पहली पारी: Gill और Pant का शतक, मगर Collapse ने बिगाड़ा Balance

भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत 359/3 से की थी। Yashasvi Jaiswal और Shubman Gill ने पहले दिन शतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। दूसरे दिन Rishabh Pant ने भी शानदार 134 रन की पारी खेली। लेकिन गिल के आउट होते ही टीम का batting collapse शुरू हुआ और स्कोर 471 पर सिमट गया।

Shubman Gill ने 147 रन बनाए, जबकि जायसवाल ने 112 रन की उपयोगी पारी खेली। इंग्लैंड के लिए Ben Stokes और Josh Tongue ने गेंदबाजी में जलवा दिखाया और दोनों ने 4-4 विकेट लिए।

England की बैटिंग में Ollie Pope का शतक

जवाबी बल्लेबाजी में इंग्लैंड ने भी दम दिखाया। Ollie Pope शानदार लय में दिखे और शतक जड़कर नाबाद 100 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। उनके अलावा Ben Duckett ने 62 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं।

भारत के लिए Jasprit Bumrah ही अब तक के best bowler साबित हुए हैं, जिन्होंने तीनों विकेट झटके, लेकिन No Ball की वजह से चौथा विकेट Brook का हाथ से निकल गया।