Air India Flight Cancellations बढ़ीं, यात्रियों को मिलेगा रिफंड और वैकल्पिक इंतजाम

Air India ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15% तक कटौती करने का बड़ा निर्णय लिया है, खासतौर पर Boeing 777 Aircraft के परिचालन पर यह फैसला लागू होगा। यह निर्णय हाल ही में Ahmedabad Incident और तकनीकी कारणों से कई उड़ानों के रद्द होने के बाद लिया गया है।

टाटा समूह की स्वामित्व वाली इस प्रमुख एयरलाइन ने कहा है कि यह कदम अतिरिक्त सतर्कता और Boeing 777 Safety Checks को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। पिछले छह दिनों में Air India Flight Cancellations की संख्या 80 से अधिक हो गई है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

 तकनीकी दिक्कतों से रद्द हुई कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

Air India ने बुधवार को तीन अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को रद्द कर दिया, जिनमें दो में तो यात्री बोर्डिंग के बाद विमान से उतार दिए गए। इनमें शामिल हैं:

  • AI188 (Toronto to Delhi): विमान में सवार यात्रियों को उतारना पड़ा क्योंकि टेक्निकल मेंटेनेंस के चलते उड़ान रद्द कर दी गई।

  • AI996 (Dubai to Delhi): तकनीकी खराबी के कारण उड़ान रद्द हुई।

  • AI2145 (Delhi to Bali): बाली में ज्वालामुखी विस्फोट की सूचना के बाद उड़ान को सुरक्षा कारणों से वापस बुला लिया गया।

 यात्रियों को मिलेगा Refund और Alternate Arrangement

एयर इंडिया ने कहा है कि सभी यात्रियों को फुल रिफंड या फिर वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की पेशकश की जा रही है। एयरलाइन ने यह भी बताया कि Engineering और Flight Crew मिलकर सावधानीपूर्वक सभी फ्लाइट्स की निगरानी कर रहे हैं।

 DGCA का विशेष निरीक्षण

Ahmedabad विमान हादसे के बाद DGCA (Directorate General of Civil Aviation) ने Air India के Boeing 787 Fleet पर निगरानी बढ़ा दी है। एयरलाइन अब अतिरिक्त सुरक्षा और मेंटेनेंस प्रक्रियाओं को लागू कर रही है।

 Hyderabad Airport Bomb Threat निकली फर्जी

Begumpet Airport, Hyderabad में बुधवार सुबह बम की सूचना ईमेल से दी गई थी। Bomb Disposal Squad और Fire Brigade ने पूरा परिसर चेक किया, लेकिन सूचना फर्जी निकली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 मौसम और डायवर्जन से Domestic फ्लाइट्स भी प्रभावित

दिल्ली में भारी बारिश के कारण Mumbai-Lucknow Air India Flight को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा कई अन्य उड़ानें Delay या Reschedule करनी पड़ीं, जैसे:

  • Kolkata-Lucknow (IndiGo 6E-856): 30 मिनट की देरी

  • Lucknow-Delhi (AI-2478): 1 घंटा 15 मिनट

  • Lucknow (AI-2461): 1 घंटा 30 मिनट

  • AI-811: 1 घंटे की देरी