Taxpayers के लिए खुशखबरी: नवंबर 2025 तक प्रोसेस होंगे पुराने ITR
अगर आपने Income Tax Return (ITR FY 2022-23) समय पर फाइल किया था, लेकिन अभी तक न तो Tax Refund मिला है और न ही कोई नोटिस आया है, तो यह खबर आपके लिए बहुत खास हो सकती है। Income Tax Department ने 9 जून 2025 को एक नया निर्देश जारी किया है जिसके मुताबिक Pending Refund Cases का निपटारा अब नवंबर 2025 तक कर दिया जाएगा।
समय पर ITR भरने वालों को मिलेगा लाभ
जिन टैक्सपेयर्स ने Assessment Year 2023–24 के लिए 31 जुलाई 2023 तक ITR File किया था और अब तक उन्हें कोई रिफंड नहीं मिला, उनके लिए अब तीन तरह से मामलों का निपटारा किया जाएगा:
-
Refund Issued – अगर आपने ज्यादा टैक्स जमा किया था, तो आपको ब्याज सहित रिफंड मिलेगा।
-
Tax Demand Notice – अगर टैक्स कम भरा गया है तो विभाग की ओर से डिमांड नोटिस जारी हो सकता है।
-
ITR Processed Notification – कुछ मामलों में सिर्फ रिटर्न प्रोसेस होने की सूचना मिलेगी।
क्यों बढ़ाई गई ITR प्रोसेसिंग की समयसीमा?
Income Tax Act, 1961 के तहत ITR को प्रोसेस करने की सामान्य समय सीमा 9 महीने होती है। यानी 2022–23 के लिए फाइल किए गए ITR को 31 दिसंबर 2024 तक प्रोसेस होना था। लेकिन technical delays की वजह से कई ITR समय रहते प्रोसेस नहीं हो पाए। इसलिए अब विभाग ने इस सीमा को बढ़ाकर 30 नवंबर 2025 कर दिया है।
Crypto Investment और Tax Evasion की जांच भी तेज़
Central Board of Direct Taxes (CBDT) ने उन टैक्सपेयर्स के खिलाफ जांच शुरू कर दी है जिन्होंने Cryptocurrency या Virtual Digital Assets (VDAs) में निवेश से होने वाली आमदनी को ITR में Declare नहीं किया है।
-
हजारों लोगों को email भेजे गए हैं और उनसे ITR को अपडेट करने को कहा गया है।
-
TDS Returns और Crypto Exchange Data को मिलाया जा रहा है ताकि Defaulters की पहचान की जा सके।
-
आयकर अधिनियम की धारा 115BBH के अनुसार, वर्चुअल डिजिटल एसेट्स की बिक्री से हुई आय पर 30% Flat Tax लागू होगा।