Uttarakhand Safari Emergency: राजाजी पार्क में तेज बारिश के बाद फंसे 14 वाहन और 60 पर्यटक

जब Nature ने Safari रोक दी: राजाजी टाइगर रिजर्व में बारिश ने फंसाए 60 टूरिस्ट, ऐसे हुआ रेस्क्यू
उत्तराखंड के राजाजी टाइगर रिजर्व (Rajaji Tiger Reserve) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक wildlife safari के दौरान तेज बारिश के कारण लगभग 60 पर्यटक जंगल के भीतर फंस गए। चीला रेंज (Chilla Range) में हुई इस घटना ने साबित कर दिया कि चाहे इंसान ने कितनी ही तरक्की कर ली हो, Nature Power के सामने वह अभी भी लाचार है।

 Safari के दौरान बरसाती नालों में फंसे 60 पर्यटक

देहरादून और हरिद्वार के बीच स्थित राजाजी नेशनल पार्क में शुक्रवार को करीब 14 सफारी गाड़ियों में सवार सैलानी जंगल में घूमने निकले थे। लेकिन अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और कुछ ही देर में खारा चौकी के पास बहने वाले बरसाती नाले उफान पर आ गए।

इन वाहनों में दिल्ली, नोएडा, लखनऊ और हरियाणा से आए पर्यटक सवार थे, जो फंसकर रह गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पार्क प्रशासन तुरंत हरकत में आया और Emergency Forest Rescue Team को सक्रिय किया गया।

 कैसे हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

रेंजर बीडी तिवारी ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली, तुरंत डिप्टी रेंजर मेघपाल, राहुल सैनी, इदरीश खान, अरविंद, और मन्नू चौधरी के नेतृत्व में एक रेस्क्यू टीम को भेजा गया। आधे घंटे के भीतर सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इस दौरान Safari Track का एक हिस्सा flood water से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पार्क प्रशासन ने तुरंत track repair का काम शुरू कर दिया है ताकि आने वाले दिनों में सफारी दोबारा सुचारू रूप से शुरू हो सके।

 भारी बारिश से राजाजी सफारी ट्रैक को नुकसान

इस तेज बारिश के कारण घासीराम स्रोत भी उफान पर आ गया, जिससे हरिद्वार-चीला-ऋषिकेश मार्ग को कुछ घंटों के लिए बंद करना पड़ा। जैसे ही पानी का स्तर कम हुआ, Forest Staff ने दोनों छोरों से ट्रैफिक कंट्रोल किया और धीरे-धीरे वाहनों को निकलवाया।