Ahmedabad Plane Crash में जिंदा बचे Vishwas Ramesh, हादसे के बाद खुद पापा को किया वीडियो कॉल
अहमदाबाद: गुरुवार को हुए Air India AI-171 विमान हादसे ने देश-दुनिया को झकझोर दिया। लेकिन इस दर्दनाक त्रासदी के बीच एक ऐसा चमत्कार हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। 241 लोगों की मौत के बीच सिर्फ एक व्यक्ति – विश्वास कुमार रमेश इस भीषण हादसे से जिंदा बच निकलने में कामयाब रहे। न केवल वे बच गए, बल्कि उन्होंने अपने पिता को खुद वीडियो कॉल करके इस हादसे की जानकारी भी दी।
किस्मत, हिम्मत और फुर्ती का अद्भुत मेल
ब्रिटिश नागरिक और भारतीय मूल के 40 वर्षीय विश्वास रमेश उस वक्त एयर इंडिया की फ्लाइट से लंदन जा रहे थे। हादसे के बाद प्लेन में आग लग गई और कुछ ही सेकंड में वह आग का गोला बन गया। लेकिन विस्फोट से कुछ पल पहले ही विश्वास किसी तरह खुद उठकर प्लेन से बाहर निकल भागे।
बताया जा रहा है कि हादसे के कुछ मिनटों बाद ही विश्वास ने अपने पिता को वीडियो कॉल कर कहा:
“ओह प्लेन क्रैश हो गया है… मुझे नहीं पता मेरा भाई कहां है… मैं कैसे बच गया, समझ नहीं पा रहा।”