Historic mission of Axiom Space, NASA and SpaceX: Astronauts from 3 countries on 15-day orbital journey
नई दिल्ली: भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण बनने जा रहा Axiom-4 (Ax-4) अंतरिक्ष मिशन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस मिशन में शामिल थे भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जिन्हें ISS यानी International Space Station के लिए रवाना होना था। लेकिन SpaceX ने तकनीकी कारणों के चलते लॉन्च को फिलहाल टाल दिया है।
क्यों टालना पड़ा मिशन?
स्पेसएक्स ने बताया कि रॉकेट के बूस्टर यूनिट में Liquid Oxygen (LOx) Leak पाया गया है। यह लीक post-static fire inspection के दौरान मिला, जो लॉन्च से पहले की एक अहम सुरक्षा जांच होती है।
SpaceX ने एक बयान में कहा:
“Ax-4 मिशन की लॉन्चिंग फिलहाल टाली जा रही है ताकि LOx रिसाव की मरम्मत के लिए जरूरी समय मिल सके। नई तारीख मरम्मत कार्य की प्रगति और रेंज की उपलब्धता के आधार पर तय की जाएगी।”
क्या है Ax-4 Mission?
Axiom Space द्वारा संचालित यह चौथा प्राइवेट अंतरिक्ष मिशन है जो ISS की ओर रवाना होने वाला था। मिशन का उद्देश्य वैज्ञानिक अनुसंधान, नई तकनीकों का परीक्षण, और commercial space activities को अंजाम देना है।
इसमें एक international crew हिस्सा ले रहा है, जिसमें भारतीय एयरफोर्स ऑफिसर शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं। Ax-4 मिशन भारत के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि यह भविष्य में India’s private space participation की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।
LOx Leak कितना गंभीर होता है?
Liquid Oxygen यानी LOx, रॉकेट ईंधन प्रणाली का एक अत्यंत संवेदनशील हिस्सा होता है। यदि इसमें leak पाया जाए, तो वह explosion या गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। इसलिए स्पेसएक्स ने सतर्कता बरतते हुए लॉन्च को रोक दिया, ताकि यात्रियों और मिशन की सुरक्षा को कोई खतरा न हो।
आगे क्या?
अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि Shubanshu Shukla Spaceflight की नई तारीख कब घोषित होगी। स्पेसएक्स ने कहा है कि जैसे ही मरम्मत कार्य पूरा होता है और लॉन्च विंडो उपलब्ध होती है, वे अपडेट जारी करेंगे।