Sensational murder of a 21-year-old youth in UP, panic in the village after finding the dead body
Uttar Pradesh Crime News: यूपी के देवरिया ज़िले से एक सनसनीखेज मर्डर केस सामने आया है। 21 वर्षीय युवक आदित्य उर्फ सूरज की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। उसका शव गांव से महज 150 मीटर दूर खेत में मिला, जिसे धारदार हथियार से कई बार गोदा गया था।
घटना देवरिया के Khukhundu थाना क्षेत्र के Mujuri Khurd गांव की है। मृतक की पहचान हरिप्रसाद गोंड़ के बेटे आदित्य के रूप में हुई है। रविवार की रात करीब 10:30 बजे से आदित्य लापता था और उसका mobile phone switched off आ रहा था। परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे।
खेत में मिला युवक का शव, हत्या से फैली सनसनी
सोमवार सुबह ग्रामीणों को गांव के पास ही एक खेत में आदित्य की लाश मिलने की सूचना मिली। शव की स्थिति देख कर अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि पहले उसे बुरी तरह पीटा गया, फिर धारदार हथियार से कई वार कर उसकी हत्या कर दी गई।
इस brutal murder की सूचना पर देवरिया के SP Vikrant Veer, ADSP Sunil Kumar Singh, और CO Deepak Shukla समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। Forensic Team और Dog Squad को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।
पुलिस जांच में जुटी, परिवार में मचा कोहराम
पुलिस ने मौके से महत्वपूर्ण सबूत इकट्ठा किए हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। एसपी विक्रांत वीर ने कहा कि पुलिस सभी संभावित एंगल से investigation कर रही है।
घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिजन और गांव के लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पूरे गांव में इस घटना को लेकर सन्नाटा और गुस्सा है।