उत्तराखंड में बड़ी पहल: टाटा ट्रस्ट और नासकॉम के साथ हुए समझौते, सीएम धामी संभालेंगे कमान
उत्तराखंड में आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन को तेज़ करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। Governor of Uttarakhand ने एक Strategic Advisory Committee for Innovation & Implementation को मंजूरी दी है, जिसकी कमान खुद Chief Minister Pushkar Singh Dhami संभालेंगे। इस 7 सदस्यीय समिति का लक्ष्य राज्य के विकास में policy innovation और effective execution को बढ़ावा देना है।
तीन बड़े करारों से खुला उत्तराखंड का स्किल और टेक्नोलॉजी गेटवे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में देहरादून सचिवालय में तीन महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए, जो उत्तराखंड को AI Hub, Tech-driven State और Social Innovation Model बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।
-
टाटा ट्रस्ट के साथ 10 साल की साझेदारी
Tata Trusts और Setu Commission के साथ हुआ यह करार अगले एक दशक तक Water Management, Nutrition, Telemedicine, Green Energy और Rural Livelihoods जैसे क्षेत्रों में सहयोग करेगा। इस पहल से Social Development in Uttarakhand को नया आयाम मिलेगा।
-
नासकॉम के साथ तकनीकी क्रांति की नींव
उत्तराखंड सरकार, NASSCOM और IT-ITES Sector Skill Council के बीच हुए त्रिपक्षीय MoU से राज्य को Future Skills Prime Platform के तहत AI, Data Science, Python और Cybersecurity Training का केंद्र बनाया जाएगा।
-
हर जिले में एक Model College को ‘Mentor Institute’ बनाया जाएगा।
-
लगभग 1.5 लाख छात्रों को Industry-Relevant Skills की ट्रेनिंग दी जाएगी।
-
कोर्स में Academic Credit System लागू होगा।
-
वाधवानी फाउंडेशन के साथ स्किलिंग फॉर फ्यूचर जॉब्स
Wadhwani Foundation के साथ तीन साल की साझेदारी से सरकारी कॉलेजों में AI-based Personality Development, Entrepreneurship Skills और Self Employment Training शुरू किए जाएंगे।
-
यह पहल 1.2 लाख से अधिक छात्रों को सीधे लाभ पहुंचाएगी।
-
Skilling Courses को Academic Framework में Integrate किया जाएगा।