Tourists Alert: अब देवभूमि में हुड़दंग करने पर होगी FIR और Jail
उत्तराखंड में पर्यटन सीजन और Char Dham Yatra के दौरान राज्य में आने वाले कुछ टूरिस्ट्स के अनुशासनहीन व्यवहार ने कानून व्यवस्था को चुनौती दी है। शराब पीकर वाहन चलाना, सड़क पर हुड़दंग करना, कार में हूटर बजाना और स्टंट दिखाना – ये सब अब punishable offences माने जाएंगे।
गढ़वाल रेंज में बढ़ते हंगामे को देखते हुए पुलिस ने Special Operation शुरू किया है, जिसमें ऐसे टूरिस्ट्स को सीधे गिरफ्तार किया जाएगा और उनका वाहन seize कर legal action लिया जाएगा।
Tourists की बदतमीज़ियों से उत्तराखंड परेशान – पुलिस ने जारी की नई गाइडलाइन
इस समय उत्तराखंड में पर्यटन अपने चरम पर है। देहरादून, मसूरी, धनोल्टी, चकराता, टिहरी और हर्षिल जैसे top tourist destinations in Uttarakhand पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लेकिन कई मामलों में इन सैलानियों ने कानून का उल्लंघन करते हुए स्थानीय लोगों के साथ मारपीट, सड़क पर स्टंटबाजी और सार्वजनिक स्थलों पर शराबखोरी की घटनाएं की हैं।
-
श्रीनगर में तलवार से हमला करने वाले कई टूरिस्ट arrest किए गए।
-
मसूरी में 4 जून को एक कार seize की गई जिसमें नाबालिग हूटर बजाते हुए गाड़ी चला रहा था। उस कार पर ‘नेताजी’ और BJP का झंडा लगा था।
-
कई मामलों में सोशल मीडिया पर viral videos के बाद तुरंत एक्शन लिया गया।