Lucknow-Hardoi Border पर बनेगा PM MITRA Textile Park, जानें निवेश और लाभ

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के लिए लखनऊ-हरदोई सीमा पर PM MITRA Mega Textile & Apparel Park की स्थापना की जा रही है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना के विकास के लिए मास्टर डेवलपर चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है।

यह Textile Park in Uttar Pradesh, भारत सरकार की PM MITRA Yojana के तहत PPP मॉडल (Public-Private Partnership) पर आधारित होगा, और इसका विकास DBFOT (Design, Build, Finance, Operate, Transfer) मॉडल के जरिए किया जाएगा।

निवेश और रोजगार का बूस्टर

  • इस टेक्सटाइल पार्क में ₹10,000 करोड़ के निवेश की संभावना जताई गई है।

  • इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 1 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

  • सरकार द्वारा Land Cost Subsidy, Capital Subsidy, Interest Subsidy, Employment Subsidy जैसे अनेक प्रोत्साहन (Incentives) दिए जाएंगे।

मास्टर डेवलपर का रोल और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लान

Master Developer को टेक्सटाइल पार्क का मास्टर प्लान, लेआउट, रोड, बिजली, जल, वेस्ट मैनेजमेंट जैसी सभी प्रमुख सुविधाओं का विकास करना होगा।

इसके अलावा विकसित की जाएंगी:

  • Factory Sheds, Plug & Play Infrastructure

  • Common Processing Facility

  • Worker Hostels & Housing (especially for women)

  • Training & Skill Centres

  • Healthcare Units

  • Warehousing & Logistics Zones

केंद्र और राज्य मिलकर चला रहे हैं प्रोजेक्ट

इस परियोजना के संचालन के लिए UP Government और Central Government के संयुक्त स्वामित्व में SPV (Special Purpose Vehicle) गठित किया गया है — PM Mitra Park Uttar Pradesh Limited

  • इसमें UP सरकार का 51% और भारत सरकार का 49% शेयर होगा।

  • राज्य सरकार पार्क के लिए 1000 एकड़ भूमि, 4-लेन कनेक्टिविटी, बिजली-पानी जैसी सुविधाएं देगी.

 योजना को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया

  • योजना के तहत तैयार किए गए RFP (Request for Proposal) और Draft Concession Agreement को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

  • समिति की सिफारिशों को उत्तर प्रदेश कैबिनेट से अंतिम मंजूरी दी जाएगी।

Textile Park Location: यह पार्क लखनऊ-हरदोई सीमा पर स्थित रहमान खेड़ा कृषि फार्म की 1000 एकड़ भूमि पर विकसित होगा, जिसे 99 साल की लीज पर SPV को दिया जा चुका है — महज़ ₹1 प्रति एकड़ प्रति वर्ष की दर से।

UP Textile Industry को बढ़ावा देने के लिए यह योजना एक गेम चेंजर साबित हो सकती है। इस मेगा टेक्सटाइल पार्क से न केवल रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि निवेश, निर्यात, और उत्पादन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।