After IPL 2025, RCB Victory Parade in Bengaluru in trouble! Two killed in stampede, rain increased difficulties
Royal Challengers Bangalore Victory Parade का सपना उस वक्त धुंधला पड़ गया जब बेंगलुरु में विजय जश्न के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और दो लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई है। यह हादसा M. Chinnaswamy Stadium के पास हुआ, जहां हजारों प्रशंसक RCB की पहली IPL जीत का जश्न मनाने पहुंचे थे।
पुलिस ने नहीं दी थी परेड की इजाज़त, फिर भी जुटी भारी भीड़
आज RCB टीम को Bengaluru Arrival करना था और इसके लिए एक Open Bus Victory Parade की योजना बनाई गई थी। लेकिन Bangalore Police ने सुरक्षा कारणों से इसकी इजाजत देने से इनकार कर दिया। बावजूद इसके Karnataka State Cricket Association (KSCA) के अधिकारियों ने पुलिस को मनाने की कोशिश की और स्टेडियम में सम्मान समारोह की तैयारी कर ली।
बारिश ने भी डाला रंग में भंग
जैसे ही समारोह शुरू हुआ, उसी दौरान बेंगलुरु में बारिश (Rain in Bangalore) शुरू हो गई। लेकिन इसके बावजूद Chief Minister Siddaramaiah ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और कार्यक्रम जारी रहा। शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच M. Chinnaswamy Stadium में RCB को सम्मानित किया गया।
CM Siddaramaiah ने किया RCB टीम का सम्मान
Karnataka CM Siddaramaiah ने खुद टीम को सम्मानित किया। इस दौरान टीम के फैंस ने स्टेडियम के बाहर भारी संख्या में जुटकर अपनी टीम का स्वागत किया। तस्वीरों और वीडियो क्लिप्स से पता चलता है कि शहर की सड़कों पर RCB Fans की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी थी।
विधान सौधा से चिन्नास्वामी तक होनी थी विजय परेड
RCB की बस Vidhana Soudha पहुंची, जहां से Victory Parade की योजना थी। टीम को खुले बस में विधान सौधा से चिन्नास्वामी स्टेडियम तक ले जाया जाना था। लेकिन Law and Order Issues और भारी भीड़ को देखते हुए यह परेड खतरे में पड़ गई।
क्या अब भी होगी Open Bus Parade?
अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या RCB Victory Parade Live देखने को मिलेगी या प्रशासन इसे पूरी तरह रद्द कर देगा। KSCA और पुलिस के बीच बातचीत अभी भी जारी है।