RCB vs Punjab IPL Final 2025: वो 17वां ओवर जिसने बदल दी ट्रॉफी की किस्मत!
RCB vs Punjab Kings IPL Final 2025 मुकाबला आखिरी ओवर तक खिंचा, लेकिन नतीजा एक ओवर पहले ही तय हो गया था। यह ओवर था — 17वां ओवर, जिसने मैच की पूरी स्क्रिप्ट बदल डाली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जहां इस ओवर में 23 रन बनाए, वहीं गेंदबाजी करते हुए इसी ओवर में दो बड़े विकेट लेकर पंजाब की कमर तोड़ दी।
RCB की पारी का 17वां ओवर: रन बौछार और एक अहम विकेट
पंजाब की ओर से काइल जैमीसन ने जब 17वां ओवर फेंका, तब RCB दबाव में थी। लेकिन इस ओवर में:
-
जितेश शर्मा ने दो छक्के जड़े,
-
लियाम लिविंगस्टोन ने भी एक छक्का मारा,
-
और फिर विकेट गिरने से पहले कुल 23 रन जुटा लिए गए।
भले ही लिविंगस्टोन आउट हो गए, लेकिन इस ओवर ने RCB की पारी को फिनिशिंग टच देने की नींव रख दी।
Punjab की पारी का 17वां ओवर: उम्मीदों पर पानी फेर गया
जब Punjab Kings बल्लेबाजी कर रही थी, तब 16वें ओवर में 17 रन आ चुके थे। भुवनेश्वर कुमार को गेंद सौंपी गई और उम्मीद थी कि पंजाब यहां से मुकाबला पलट सकती है। लेकिन हुआ उल्टा:
-
पहली गेंद पर कोई रन नहीं
-
दूसरी पर नेहाल वढेरा आउट
-
तीसरी पर स्टोइनिस ने छक्का मारा
-
चौथी पर स्टोइनिस भी आउट हो गए
-
बाकी दो गेंदों में सिर्फ 2 रन