उत्तराखंड में मई के अंत में बर्फबारी और बारिश का कहर, चारधाम यात्रियों को प्रशासन की चेतावनी
Chardham Yatra Weather Alert: उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम के पास मौसम ने अचानक करवट ली है। नर-नारायण और नीलकंठ पर्वत पर जमकर बर्फबारी हुई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मई महीने में बर्फबारी ने जहां प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ाया है, वहीं तीर्थ यात्रियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
29 मई से भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन और SDRF अलर्ट मोड में
मौसम विभाग (IMD) ने 29 मई से उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। Uttarakhand Weather Forecast के अनुसार, यह स्थिति 3 जून तक बनी रह सकती है।
चारधाम यात्रा रूट पर संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और SDRF भी एक्टिव मोड में है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए Yellow Alert जारी किया गया है।
केदारनाथ, गंगोत्री, बदरीनाथ, यमुनोत्री: कहाँ कैसा रहेगा मौसम?
-
बदरीनाथ धाम (चमोली) – बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट, ठंडी हवाओं का असर
-
केदारनाथ धाम (रुद्रप्रयाग) – हल्की बर्फबारी, ठंडी तेज हवाएं
-
गंगोत्री व यमुनोत्री (उत्तरकाशी) – बारिश और बिजली गिरने की संभावना
-
देहरादून, नैनीताल – तेज हवाएं और गरज के साथ बारिश