POK और पाकिस्तान में आतंक की बर्बादी के सबूत, Operation Sindoor का कहर!

Pahalgam Terror Attack के जवाब में भारत ने जो करारा पलटवार किया, उसे अब “Operation Sindoor” कहा जा रहा है। इस सैन्य कार्रवाई में Pakistan और Pakistan Occupied Kashmir (POK) में स्थित 9 बड़े terror camps को निशाना बनाया गया।

यहां हम दिखा रहे हैं 10 पक्के सबूत (Visual & Tactical) जो बताते हैं कि भारत ने कैसे आतंक की जड़ पर वार किया।

Targeted Locations: 9 आतंकी ठिकानों पर हुआ हमला

Missile Strikes से जिन 9 लोकेशनों को टारगेट किया गया, वे हैं:

  • Muzaffarabad

  • Kotli

  • Bahawalpur

  • Rawalakot

  • Chakswari

  • Bhimber

  • Neelum Valley

  • Jhelum

  • Chakwal

 तस्वीरों में मुजफ्फराबाद में हुए हमले के बाद तबाही साफ दिख रही है।

 जैश-ए-मोहम्मद का हेडक्वार्टर ध्वस्त

Bahawalpur स्थित Jaish-e-Mohammed HQ को पूरी तरह मिसाइलों से तबाह कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Masood Azhar का परिवार इस हमले में मारा गया, और वह खुद गंभीर रूप से घायल है।

 लश्कर-ए-तैयबा पर सीधा वार

Muridke, जो लश्कर का गढ़ माना जाता है, वहां भी precision missile attacks किए गए। लश्कर का नेटवर्क The Resistance Front (TRF) के नाम से भी काम करता है, जिसे सीधा नुकसान हुआ है।

लश्कर का नेटवर्क जमींदोज

Muridke में हुए हमलों से लश्कर के training camps और arms depots को भारी नुकसान हुआ है।

बहावलपुर के अस्पतालों में घायलों की भरमार

Victoria Hospital, Bahawalpur में बड़ी संख्या में घायल आतंकियों का इलाज चल रहा है। सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह घेर लिया है।

Muridke में Emergency Alarm

Muridke में लगातार ambulance sirens सुनाई दे रहे थे। पूरे शहर में panic का माहौल था, और अस्पतालों की तरफ तेज़ी से ऐंबुलेंस भागती नजर आईं।

 POK की राजधानी मुजफ्फराबाद में तबाही

मुजफ्फराबाद में आतंकी ठिकाने पर हमला इतना सटीक था कि पाकिस्तानी सुरक्षाबल भी दंग रह गए। वहां terror infrastructure का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया।

आतंकियों के Training Base पर तबाही की तस्वीरें

मुजफ्फराबाद में एक प्रमुख training base पर स्ट्राइक के बाद तबाही का दृश्य साफ दिखता है। मीडिया रिपोर्ट्स में satellite images भी जारी हुई हैं।

 पाक सुरक्षा बल कर रहे Damage Control

Bahawalpur के कई अस्पतालों के बाहर भारी military presence देखी गई। पाकिस्तानी सेना मीडिया कवरेज को रोकने की कोशिश कर रही है।

 Operation Sindoor: क्या है असली संदेश?

यह स्ट्राइक सिर्फ जवाबी हमला नहीं था, यह संदेश था कि India’s Counter-Terror Policy अब Zero Tolerance पर आधारित है। Pahalgam जैसे हमलों के बाद अब आतंक को सिर्फ जवाब नहीं, अंजाम मिलेगा।