England Tour से पहले भारत को दोहरे झटके! Shami और Bumrah पर खतरे के बादल

इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले Team India को दोहरे झटके का सामना करना पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, तेज़ गेंदबाज़ Mohammed Shami को fitness issues के चलते England tour 2025 से बाहर किया जा सकता है। वहीं Jasprit Bumrah भी पूरे टेस्ट सीरीज में उपलब्ध नहीं रहेंगे, क्योंकि उन्होंने पहले ही बता दिया है कि वह सिर्फ maximum तीन टेस्ट मैच ही खेल पाएंगे।

 Mohammed Shami की फिटनेस चिंता बढ़ा रही

BCCI medical team ने जानकारी दी है कि 34 वर्षीय Shami फिलहाल long bowling spells के लिए फिट नहीं हैं। वो IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 4 ओवर के स्पेल तो डाल रहे हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में 10+ overs की डिमांड होती है, जिसे लेकर शंका बनी हुई है।

BCCI के एक सूत्र ने बताया,

“हम नहीं जानते कि Shami फिलहाल एक दिन में 10 ओवर से ज्यादा गेंदबाज़ी कर सकते हैं या नहीं। इंग्लैंड में तेज गेंदबाज़ों से लंबे स्पेल की उम्मीद की जाती है और ऐसे में बोर्ड कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता।”

Bumrah की लिमिटेड Availability भी चिंता का विषय

दूसरी ओर, Jasprit Bumrah ने पहले ही BCCI को सूचित कर दिया है कि उनका शरीर तीन से अधिक टेस्ट मैच खेलने के लिए उपयुक्त नहीं है। इंग्लैंड की कंडीशंस में जहां तेज गेंदबाज़ों की भूमिका निर्णायक होती है, वहां शमी और बुमराह की सीमित उपलब्धता Team India के लिए बड़ी चिंता का कारण बन सकती है।

पिछली बार कब खेले थे Shami?

Mohammed Shami ने भारत के लिए आखिरी बार WTC Final 2023 में टेस्ट क्रिकेट खेला था। इसके बाद वह Border-Gavaskar Trophy 2024 से भी फिटनेस इशू के कारण बाहर हो गए थे, जहां भारत को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

Team India की Pace Battery पर मंडरा रहा है संकट

इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 20 जून से हो रही है और यह टेस्ट सीरीज World Test Championship 2025 के लिहाज से बेहद अहम है। ऐसे में दो प्रमुख तेज गेंदबाजों – Shami और Bumrah – की सीमित उपलब्धता से टीम की Pace Battery कमजोर पड़ सकती है।

England Test Series 2025 से पहले टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी अपनी bowling depth को मजबूत बनाए रखना। यदि Shami tour से बाहर होते हैं और Bumrah सिर्फ तीन मैच खेलते हैं, तो ऐसे में Mohammed Siraj, Mukesh Kumar, और Arshdeep Singh जैसे गेंदबाजों को बड़ी जिम्मेदारी उठानी होगी।