Pahalgam Attack से पहले Pakistan गई थी YouTuber Jyoti Malhotra, China Connection भी उजागर”

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले से पहले पाकिस्तान की यात्रा और फिर चीन दौरे ने YouTuber Jyoti Malhotra को खतरनाक शक के घेरे में ला दिया है। हरियाणा के हिसार जिले की इस यूट्यूबर को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और फिलहाल वह 5 दिन की पुलिस हिरासत में है।

 Pakistan में High-Profile लोगों से की मुलाकात

हिसार के एसपी शशांक कुमार सावन ने खुलासा किया कि ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान की यात्रा के दौरान कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों से मुलाकात की थी। उन्होंने यह भी कहा कि यूट्यूबर की गतिविधियों पर पहले से खुफिया एजेंसियों की कड़ी नजर थी। मल्होत्रा की एक यात्रा पहलगाम आतंकी हमले से ठीक पहले की थी, जिसने संदेह को और मजबूत किया।

 China Connection भी आया सामने

एसपी ने बताया कि ज्योति चीन भी जा चुकी है और इन दोनों देशों की यात्राएं उसकी ज्ञात आय स्रोतों से मेल नहीं खातीं, जिससे यह शक और गहरा हुआ कि उसे बाहरी फंडिंग मिल रही थी। पुलिस अब उसके वित्तीय लेन-देन और ट्रैवल हिस्ट्री की गहन जांच कर रही है।

 Soft Narrative के लिए बनाया जा रहा था Asset

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के ऑपरेटिव्स (PIOs) ने ज्योति को सोशल मीडिया पर Soft Narrative फैलाने के लिए तैयार किया था। सोशल मीडिया पर सक्रिय ऐसे कई एजेंट भारत में जनता की राय प्रभावित करने के लिए लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर्स को टारगेट कर रहे हैं।

 Sensitive Info नहीं, लेकिन Risk हाई

हालांकि पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि ज्योति के पास सीधी सैन्य जानकारी तक पहुंच नहीं थी, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के समय पीआईओ से उसका संपर्क खतरनाक’ माना जा रहा है। उसने जिन लोगों से संपर्क किया, उनमें कुछ ऐसे भी थे जिन्हें भारत ने ‘Unwanted Persons’ घोषित किया है।

 भारतीय संपर्कों की भी जांच शुरू

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि भारत में कौन लोग उसे विदेशी एजेंटों से मिलवा रहे थे या उसकी विदेश यात्राओं में मदद कर रहे थे। उसके सोशल मीडिया कंटेंट की भी गहन जांच हो रही है ताकि उसके नेटवर्क और मंशा का पता चल सके।