Buddha Purnima 2025 : गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़, Delhi-Haridwar Highway पर Traffic Diversion लागू
बुद्ध पूर्णिमा 2025 के पावन अवसर पर हरिद्वार समेत उत्तराखंड के तमाम गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुरादाबाद, बिजनौर जैसे शहरों से हजारों की संख्या में तीर्थ यात्री गंगा स्नान के लिए पहुंचे हैं। इससे Haridwar Ganga Ghats पर जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात पुलिस और पैरामिलिट्री बल
Har Ki Pauri सहित तमाम प्रमुख घाटों पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भीड़ नियंत्रण और Law & Order बनाए रखने के लिए paramilitary forces की भी तैनाती की गई है। स्नान घाटों पर CCTV surveillance के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक जितेन्द्र मेहरा ने सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं।
Delhi-Haridwar Highway पर लागू हुआ Traffic Diversion Plan
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए Delhi-Haridwar Highway और Haridwar-Rishikesh Highway पर विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। यूपी, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था की गई है। इन वाहनों की पार्किंग Alaknanda, Deendayal, Pantdweep और Chamakadar Tapu में निर्धारित की गई है।
भीड़ बढ़ने की स्थिति में वाहनों को Mangalore-Nagla Imarti-Laksar होते हुए Bairagi Camp में पार्क कराया जाएगा। वहीं, मुरादाबाद और नजीबाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को Chidiapur-Shyampur-Chandi Chowk से होकर लाया जाएगा।
Heavy Vehicles को रोका गया, हाईवे किनारे लगी लंबी कतारें
Narsan Border पर रविवार सुबह से ही भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई थी। दिल्ली की ओर से आने वाले ट्रक और ट्रेलर को यूपी सीमा के Purkaji Bypass तक रोक दिया गया। गर्मी के चलते ट्रक चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन जाम जैसी स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक को कंट्रोल में रखा।
चारधाम यात्रा के चलते भी बढ़ी भीड़
Char Dham Yatra 2025 पहले से ही जारी है, जिससे बुद्ध पूर्णिमा स्नान के दौरान भीड़ में और इजाफा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने स्नान और यात्रा दोनों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए वैकल्पिक मार्गों को तैयार रखा है।
पुलिस बल की तैनाती की गई इस तरह
-
COs: 05
-
Inspectors/Station Heads: 09
-
Sub Inspectors: 26
-
Lady Sub Inspectors: 10
-
Constables: 195
-
Lady Constables: 51
-
PAC Swimmers: 1 Platoon
-
Bomb Disposal Squad: 2 Teams
-
Mounted Police: 2 Teams
-
Water Police: 16 Personnel
-
Intelligence Staff: 12 Personnel
-
Fire Service: 3 Units