India Civil Defence Recruitment में युवाओं का हुजूम, गूंजे “भारत माता की जय” के नारे

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच चंडीगढ़ में Civil Defence Volunteer Program को लेकर युवाओं में गज़ब का उत्साह देखा गया। शनिवार सुबह, सेक्टर-18 स्थित Tagore Theatre में युवाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। वहां गूंजते रहे “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे।

देशभक्ति के इस माहौल ने ऐसा दृश्य रच दिया, जैसे कोई फ़िल्मी सीन हो — लेकिन यह ground reality थी। सैकड़ों युवा, जिनमें कई बाहर के राज्य से आए थे, Civil Defence Force से जुड़कर देश सेवा के लिए तैयार खड़े नज़र आए।

 Tricolor Park में शिफ्ट की गई Crowd, दी जाएगी Formal Training

Chandigarh Administration ने जब Tagore Theatre में crowd control करना मुश्किल देखा, तो रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सेक्टर-17 स्थित Tiranga Park में शिफ्ट कर दिया गया। यहीं पर इच्छुक उम्मीदवारों को Emergency Services और Public Response Duties की ट्रेनिंग दी जाएगी।

डीसी निशांत यादव ने जानकारी दी कि सभी Volunteers को एक हफ्ते की Comprehensive Training दी जाएगी। इसमें शामिल होंगे:

  • सिविल डिफेंस नियम

  • पुलिस के साथ कोऑर्डिनेशन

  • राहत व बचाव कार्य (Rescue & Relief Ops)

  • Community Awareness Techniques

ट्रेनिंग के बाद Volunteers को शहर के Different Sectors, Markets और Rural Areas में डिप्लॉय किया जाएगा।

Social Media पर देशभक्ति की लहर: “हमें बंदूक दो, हम लड़ने को तैयार हैं”

Twitter, Facebook और Instagram पर #CivilDefence, #BharatMataKiJai, #VolunteerForIndia जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे हैं। कई युवाओं ने अपने वीडियो शेयर करते हुए खुद को भारतीय सेना या Civil Services के लिए तैयार बताया।

एक वायरल वीडियो में एक युवक कहता है:

“मुझे भारत के लिए मरना मंज़ूर है। हमें बस बंदूक पकड़ाइए, हम दुश्मनों को ठोक कर आएंगे। सेना में नहीं जा सकते तो क्या, देश के लिए जान तो दे सकते हैं।”

 महिलाएं भी ले सकती हैं हिस्सा, No Limit on Volunteer Count

Chandigarh Administration ने साफ किया है कि Civil Defence Programme में किसी भी उम्र या लिंग के प्रतिबंध नहीं हैं। महिलाएं भी इस मिशन का हिस्सा बन सकती हैं। चंडीगढ़ के लोकल युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि इमरजेंसी के समय त्वरित कार्रवाई हो सके।

Youth Energy और Patriotism का Powerful Mix

Civil Defence भर्ती का यह दृश्य न सिर्फ चंडीगढ़, बल्कि पूरे देश को एक संदेश देता है — जब राष्ट्र पुकारता है, युवा पीछे नहीं हटते। भारत-पाक तनाव के इस दौर में यह जन-सहभागिता भारत की Internal Security Preparedness को एक नई दिशा दे सकती है।