India-Pak Ceasefire की अचानक घोषणा: 3:35 PM कॉल और ट्रंप की Inside Story!
India और Pakistan के बीच लंबे समय से चल रहा सीमा तनाव अब एक अचानक हुए Ceasefire Agreement के बाद कुछ नरम होता दिख रहा है। शनिवार दोपहर 3:35 बजे, पाकिस्तान के DGMO ने भारतीय DGMO को कॉल किया और दोनों पक्षों ने आज शाम 5 बजे से सभी तरह की सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई।
इस development की जानकारी सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी, जिन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर इस Ceasefire में US mediation का दावा किया।
DGMO Call से बनी सहमति, Ground Zero पर तुरंत Action
Foreign Secretary Vikram Misri ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस समझौते की पुष्टि करते हुए कहा:
“पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक ने 3:35 PM पर भारतीय DGMO को कॉल किया। दोनों ने सहमति जताई कि आज शाम 5 बजे से ज़मीन, हवा और समुद्र में हर तरह की गोलीबारी बंद की जाएगी। संबंधित सैन्य इकाइयों को निर्देश दे दिए गए हैं।”
साथ ही यह भी तय हुआ कि 12 मई को दोपहर 12 बजे दोनों DGMO फिर से बात करेंगे ताकि Ceasefire की समीक्षा की जा सके।
Trump का दावा: अमेरिका ने कराई मध्यस्थता, रातभर चली बातचीत
Donald Trump ने Truth Social पर दावा किया कि अमेरिका की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच पूरी रात बातचीत हुई, जिसके बाद यह सहमति बनी।
“मुझे घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि India और Pakistan तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं,” – ट्रंप
US Secretary of State Marco Rubio ने भी कहा कि उन्होंने और Vice President JD Vance ने पिछले 48 घंटों में PM Narendra Modi, Pakistan PM Shehbaz Sharif, और दोनों देशों के Foreign Ministers से बात की थी।
Background: Pahalgam Attack और Operation Sindoor ने बढ़ाया तनाव
22 अप्रैल को Pahalgam में आतंकी हमला हुआ जिसमें कई निर्दोष नागरिक मारे गए। इसके जवाब में भारत ने Operation Sindoor लॉन्च कर आतंकियों को निशाना बनाया। इसके साथ ही पाकिस्तान की ओर से ड्रोन मूवमेंट और LoC पर shelling ने दोनों देशों के बीच तनाव को युद्ध के मुहाने तक पहुंचा दिया था।
Indus Water Treaty अब भी Suspended, India का रुख साफ
भले ही Ceasefire को लेकर सहमति बनी हो, लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि Indus Water Treaty Suspension बरकरार रहेगा। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार:
-
कोई pre-condition या post-condition नहीं रखी गई।
-
Terrorism पर भारत का रुख नहीं बदला है।
-
Indus Treaty सहित अन्य फैसले तब तक स्थगित रहेंगे जब तक Pakistan आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करता।