“IPL 2025 पर युद्ध का साया: भारत-पाक तनाव के चलते टूर्नामेंट स्थगित”

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच तेज़ होते सैन्य तनाव के चलते IPL 2025 को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। BCCI (Board of Control for Cricket in India) ने इस फैसले को खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने Hindustan Times को बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनज़र फिलहाल टूर्नामेंट को रोका गया है।

धर्मशाला में Punjab Kings vs Delhi Capitals के बीच खेले जाने वाला मुकाबला सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया, जो कि Pathankot से मात्र 100 किलोमीटर की दूरी पर है—जहां aerial attack alert जारी किया गया था।

IPL पर पाकिस्तान से बढ़ते तनाव का साया

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा,

“IPL को अनिश्चित काल के लिए निलंबित किया गया है। Players’ security हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम यह बाद में तय करेंगे कि tournament दोबारा कब और कैसे शुरू किया जाएगा। अभी राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है।”

धर्मशाला में मैच शुरू तो हुआ लेकिन बारिश के चलते देरी से। फ्लडलाइट्स अचानक बंद हो गईं, जिसे पहले तकनीकी गड़बड़ी माना गया। लेकिन जल्द ही खिलाड़ियों और टीम स्टाफ को missile threat alert की जानकारी दी गई, जिससे हड़कंप मच गया।

Foreign players विशेष रूप से अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए। एक खिलाड़ी ने Indian Express को बताया कि दोनों टीमों में panic था। Australian media ने भी पुष्टि की कि उनके खिलाड़ी घर लौटने को तैयार हैं।

Stadium खाली, Pakistan विरोधी नारे

धर्मशाला स्टेडियम, जो करीब 80% भरा हुआ था, को तुरंत खाली कराया गया। बाहर निकलते दर्शकों द्वारा anti-Pakistan slogans लगाए गए। इसके बाद बीसीसीआई ने IPL Governing Council के साथ मिलकर स्थिति की समीक्षा की।

IPL Chairman Arun Dhumal ने PTI से कहा कि गुरुवार रात तक सरकार की तरफ से कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिला था, इसलिए टूर्नामेंट को आगे बढ़ाना संभव नहीं था।

एयरपोर्ट बंद, टीमों की मूवमेंट बदली

  • धर्मशाला एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली सभी उड़ानों को suspended कर दिया गया है।

  • Team buses को वैकल्पिक सुरक्षित रूट से निकाला गया।

भारत की जवाबी कार्रवाई: आतंकियों के ठिकाने तबाह

22 अप्रैल को Pahalgam Terror Attack में 26 नागरिकों की मौत के बाद, भारत ने precision missile strikes के जरिए PoK और पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई की।

Jaish-e-Mohammed और Lashkar-e-Taiba के मुख्य ठिकानों को टारगेट किया गया। इसके बाद सीमा पर military alert level बढ़ा दिया गया।

पंजाब और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में:

  • air raid sirens

  • blackout orders

  • blast-like sounds in Jammu

की खबरें सामने आईं। 8 मई की रात, पाकिस्तान ने पंजाब, राजस्थान, जम्मू और पठानकोट में कई इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे Indian armed forces ने सफलतापूर्वक intercept कर लिया।

PSL भी UAE शिफ्ट, क्या IPL भी बाहर जाएगा?

इसी बीच PCB (Pakistan Cricket Board) ने ऐलान किया कि Pakistan Super League के बचे हुए मुकाबले अब UAE में आयोजित किए जाएंगे। इससे अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या IPL 2025 भी विदेश शिफ्ट किया जाएगा?