Doctors और Government Employees की छुट्टियां रद्द, Hospitals Alert Mode पर
Operation Sindoor Update: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और संभावित सुरक्षा संकट को देखते हुए अब दिल्ली और उत्तराखंड में भी Medical और Emergency Personnel को Leave Cancellation Orders जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी सभी सरकारी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द की जा चुकी हैं।
Delhi on Emergency Alert: Doctors की छुट्टियां रद्द, Hospitals अलर्ट पर
पाकिस्तान की ओर से संभावित खतरे के बीच, दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी सरकारी कर्मचारियों (Delhi Govt Staff) की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं।
साथ ही, Delhi Hospitals को Alert Mode में डाल दिया गया है। आदेश के अनुसार, न सिर्फ सरकारी बल्कि Private Doctors और Medical Staff की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं ताकि किसी भी Medical Emergency या Mass Casualty Situation से तत्काल निपटा जा सके।
उत्तराखंड में Health Emergency Alert, Hospitals को मिला विशेष निर्देश
Uttarakhand Health Department की ओर से जारी निर्देशों में साफ कहा गया है कि राज्य के सभी अस्पतालों को High Alert पर रखा जाए।
-
सभी प्रमुख Beds Reserve रखने
-
Oxygen Supply और Critical Medicines का पर्याप्त स्टॉक
-
Doctors और Paramedical Staff की छुट्टियां रद्द
-
किसी भी Civil or Military Emergency की स्थिति में पूरी Medical Force को On Duty रखा जाए