Greater Noida Housing Rates Hiked: कौन-कौन से सेक्टर हो गए सबसे महंगे?

Greater Noida Authority ने 2025-26 के लिए Residential और Commercial Property Rates में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी से अब Greater Noida के 19 प्रमुख sectors में Plot खरीदना पहले से कहीं ज्यादा महंगा हो गया है।

नई आवंटन दरें (New Allotment Rates) 49,588 रुपये प्रति वर्गमीटर तक पहुंच गई हैं, जो पहले 47,227 रुपये प्रति वर्गमीटर थीं। यह आदेश मंगलवार को जारी किया गया है।

Top Sectors में कीमतों का जबरदस्त उछाल

ग्रेटर नोएडा के Alpha, Beta, Gamma, Delta, Swarn Nagari जैसे प्रमुख सेक्टरों में Residential और Builder Projects की demand सबसे ज्यादा है। यही वजह है कि इन्हें Category A Sectors में रखा गया है, जहां rates सबसे ऊपर हैं।

  • Residential Plot Rate: 49,588 रुपये/वर्गमीटर

  • Commercial Plot Rate: 69,932 रुपये/वर्गमीटर

  • Builder Projects Rate: 57,218 रुपये/वर्गमीटर

  • Minimum Rate (Category D): 33,481 रुपये/वर्गमीटर (Sector 11, 17, 20)

इन Sectors में सबसे ज्यादा Demand

बिल्डर प्रोजेक्ट्स के लिए जिन Sectors में 57,218 रुपये/वर्गमीटर की दर तय की गई है, वे हैं:
Alpha-1, 2, Beta-1, 2, Gamma-1, 2, Delta-1, 2, 3, Swarn Nagari, Sector-1, 2, 3, 4, 10, 12, 16, 16B, 16C, Zeta-1, Sector-27 आदि।

e-Auction में कीमतें कई गुना तक पहुंचीं

Plot Allocation अब e-Auction System से हो रहा है, जिससे prices Reserved Rate से कहीं ज्यादा बोली पर बिक रहे हैं। Reports के मुताबिक, Market Rate अब 1.5 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर तक पहुंच गया है। वहीं, छोटे भूखंड (60 sq meter तक) के दाम 2 लाख रुपये/वर्गमीटर तक पहुंच चुके हैं।

Category-wise Plot Rates (2025-26)

Category A (Most Expensive Sectors):
Alpha-1, 2, Gamma-1, 2, Beta-1, 2, Delta-1, 2, 3, Swarn Nagari, Sector 1, 2, 3, 4, 10, 12, 16, 16B, 16C
Rate: ₹49,588/sq. m

Category B:
Chi-2 to Chi-5, Chi-Phi Extension, PI-1 to PI-8, Phi-1 to Phi-4, Zeta-1, 2, Sigma-1, Sector 36, 37, Mu-1, Mu-2
Rate: ₹45,774/sq. m

Category C:
Omicron-1, 1A, 2, 3, Jewar-1 to 3, Sigma-2, Eta-1, Sigma-3, 4
Rate: ₹43,231/sq. m

Category D (Least Expensive Sectors):
Sector-11, 17, 20
Rate: ₹33,481/sq. m