रेलवे टॉयलेट में पाकिस्तान का झंडा क्यों बना? सनातन मंच के दो सदस्य गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में पाकिस्तानी झंडा बनाने के आरोप में हिंदू संगठन सनातनी एकता मंच से जुड़े दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के बाद स्थानीय राजनीति भी गरमा गई है।

कहां हुआ मामला?

घटना सेल्दाह-बनगांव सेक्शन के एक रेलवे स्टेशन की है, जहां टॉयलेट की दीवार पर पाकिस्तानी झंडा बना पाया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की योजना पाकिस्तान जिंदाबाद” और “हिंदुस्तान मुर्दाबाद” जैसे नारे लिखने की भी थी।

 कौन हैं आरोपी?

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:

  • चंदन माला कार

  • प्रयोग जीत मंडल

    दोनों स्थानीय निवासी हैं और सनातनी एकता मंच से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने अपराध कबूल कर लिए हैं।

राजनीतिक बयानबाजी शुरू

BJP विधायक अशोक किरतानिया ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दोनों को झूठे केस में फंसाया है

वहीं TMC नेता विश्वजीत दास ने कहा कि, “BJP राज्य में सांप्रदायिक हिंसा भड़काना चाहती है, पुलिस ने सही कार्रवाई की है।

 बड़ी तस्वीर: Pahalgam Attack के बाद देश का माहौल

यह घटना उस समय सामने आई है जब देश भर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद गुस्सा और संवेदनशीलता चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि आतंकियों को धरती के किसी कोने से भी ढूंढ़ कर सजा दी जाएगी।”

इस माहौल में किसी भी प्रकार की anti-national activity देश में तनाव को और भड़का सकती है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं।