UP में गूंजेगी राफेल की दहाड़, गंगा एक्सप्रेसवे पर होगा एयरफोर्स का मेगा एयर शो
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे आज वायुसेना की ताकत का गवाह बनेगा। भारतीय वायुसेना यहां 3.5 किलोमीटर लंबी एयर स्ट्रिप पर राफेल, मिराज-2000, जगुआर समेत कई फाइटर जेट्स की लैंडिंग और टेकऑफ का लाइव अभ्यास करेगी।
इस एयर शो का उद्देश्य युद्ध या आपदा के समय एक्सप्रेसवे का उपयोग वैकल्पिक रनवे के तौर पर करना है। यह भारत की पहली ऐसी पट्टी होगी जहां फाइटर जेट्स दिन-रात लैंडिंग कर सकेंगे।
ये फाइटर जेट्स लेंगे हिस्सा:
-
राफेल: आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम और लंबी दूरी की मेटेओर मिसाइल से लैस
-
एसयू-30 MKI: ब्रह्मोस जैसी मिसाइलें ले जाने में सक्षम ट्विन-सीटर फाइटर
-
मिराज-2000: हाई-स्पीड डीप स्ट्राइक और न्यूक्लियर क्षमता वाला फ्रेंच फाइटर
-
मिग-29: तेज रफ्तार और रडार से बच निकलने की क्षमता
-
जगुआर: लो-लेवल ग्राउंड अटैक में दक्ष स्ट्राइक फाइटर
ट्रांसपोर्ट और हेलिकॉप्टर ऑपरेशन:
-
सी-130J सुपर हरक्यूलिस: विशेष बलों की तैनाती और रेस्क्यू मिशन के लिए
-
AN-32: ऊंचाई वाले इलाकों में ट्रांसपोर्ट मिशन में विशेषज्ञ
-
MI-17 V5 हेलिकॉप्टर: सर्च और रेस्क्यू के लिए इस्तेमाल होने वाला बहुउद्देशीय हेलिकॉप्टर
रनवे से टेकऑफ, फिर लैंडिंग, फिर टेकऑफ!
इस अभ्यास के दौरान, फाइटर जेट्स एक्सप्रेसवे पर महज 1 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरते हुए रनवे को टेस्ट करेंगे। इसके बाद लैंडिंग और टेकऑफ की रात 10 बजे तक कई बार रिहर्सल की जाएगी। सभी जेट्स बरेली एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरेंगे।
सुरक्षा के लिहाज़ से एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ 250 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने किया था निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गंगा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी का निरीक्षण किया था। उन्होंने इसे रणनीतिक रूप से बेहद अहम बताया था।
क्या कहती है पॉलिटिकल हिस्ट्री?
-
पहला रनवे: बीएसपी सरकार में
-
दूसरा रनवे: सपा सरकार में
-
अब दो रनवे: भाजपा सरकार के कार्यकाल में