Pakistan को मिला जवाब! Navy और Air Force ने दिखाया पावर – जानिए पूरी प्लानिंग

भारत ने पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अपनी military presence को काफी मजबूती दी है। Indian Navy ने Arabian Sea में अपने कई warships को तैनात करते हुए स्पष्ट संकेत दिया है कि कोई भी Pakistani या external जहाज अगर designated zones के भीतर दाखिल होता है, तो वह अपने जोखिम पर ऐसा करेगा।

इस स्थिति को और गंभीर बनाता है वह चेतावनी जो नौसेना ने merchant ships के लिए जारी की है। ये चेतावनी Arabian Sea में पाकिस्तान के ongoing naval drills से महज 80-85 nautical miles दूर के क्षेत्र के लिए है। Navy द्वारा किए गए live firing exercise ने इस क्षेत्र को पूरी तरह sensitive बना दिया है।

LOC पर फिर से बढ़ा तनाव – Ceasefire Violation जारी

Jammu & Kashmir के Kupwara, Uri और Akhnoor sectors में Line of Control (LOC) पर Pakistani Army ने बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से फायरिंग की है। इसके चलते 778 किमी लंबी LOC और 198 किमी की International Border पर सीज़फायर का उल्लंघन फिर से सामने आया है।

Navy की Preparedness का जायज़ा – Admiral की Inspection

Indian Navy के Chief Admiral Dinesh K Tripathi ने Mumbai में Western Naval Command का दौरा किया और देश की operational readiness का आकलन किया। Navy के warships ने हाल ही में BrahMos Supersonic Cruise Missile सहित अन्य हथियार प्रणालियों का सफल परीक्षण भी किया है।

Indian Air Force की रणनीति – Emergency Landing की तैयारी

वहीं दूसरी ओर, Indian Air Force (IAF) भी पूरी तरह सतर्क है। उत्तर प्रदेश में Ganga Expressway पर emergency landing का बड़ा युद्धाभ्यास होने जा रहा है। इसमें Rafale, Mirage-2000 और Jaguar जैसे सुपरसोनic fighter jets के साथ-साथ transport aircraft और helicopters भी हिस्सा लेंगे।

IAF ने western air bases पर अपने Operational Readiness Platforms (ORPs) की संख्या में भी वृद्धि की है। ऐसे Emergency Landing Facilities (ELFs) भविष्य में युद्ध जैसे हालात में बड़े asset बन सकते हैं, जहां से mobile air traffic control, fuel refilling और weapon re-loading किया जा सकेगा।

क्यों है ये तैयारी ज़रूरी?

Pakistan की Navy को China का लगातार समर्थन मिल रहा है। Chinese help से Pakistan ने चार modern Type 054A/P multi-role frigates और जल्द ही 8 Yuan-class diesel-electric submarines with Air Independent Propulsion (AIP) को भी अपने fleet में शामिल करने की योजना बनाई है। इससे Pakistan की maritime capability में भारी इज़ाफा होगा।

इसलिए भारत की नौसेना, वायुसेना और थल सेना — तीनों ही मोर्चों पर उच्च स्तर की तैयारी कर रही हैं।