Reference Image- India's first year-round ice rink is ready, national level competitions soon
Dehradun में वर्षों से बंद पड़ी Ice Rink को आखिरकार एक साल से ज्यादा के प्रयासों के बाद फिर से शुरू करने की तैयारी हो गई है। Maharana Pratap Sports College में स्थित यह Ice Rink अब National ही नहीं, बल्कि International level की Ice Skating Competitions के आयोजन के लिए भी तैयार होगी। योजना के अनुसार, अगले एक महीने के भीतर दो बड़े आयोजन कराने की planning हो चुकी है।
कल से शुरू होगी Ice Skating Practice
प्रमुख सचिव खेल, अमित सिन्हा ने जानकारी दी कि फिलहाल Ice Rink में आधा इंच बर्फ तैयार हो चुकी है। जल्द ही इसे डेढ़ इंच तक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रयास है कि कल से Skating Practice शुरू कर दी जाए। डेढ़ इंच बर्फ तैयार होते ही गेम्स का संचालन शुरू किया जाएगा।
13 साल से बंद मशीनें फिर से हुईं Operational
अमित सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2011 में Safe Winter Games के लिए इस Ice Rink को बनाया गया था, जिस पर लगभग ₹65 करोड़ का खर्च आया था। लेकिन गेम्स के बाद यह स्थल वीरान हो गया था। मशीनों में जंग लगने के कारण इसे चालू करना एक बड़ी चुनौती थी।
कनाडा, अमेरिका समेत कई देशों से स्पेयर पार्ट्स मंगाए गए। आखिरकार एक American कंपनी की टीम ने मशीनों की Repairing और Testing पूरी कर दी है। अब यह भारत की पहली ऐसी Ice Rink बन गई है, जहां Year-Round Ice Skating Trials होंगे।
Solar Power से बनेगी Ice, बचेगा Heavy बिजली खर्च
पहले Ice Rink को ऑपरेट करने में हजारों रुपए का बिजली खर्च आता था। अब Ice Creation के लिए पूरी तरह Solar Panels का उपयोग किया जाएगा, जिससे Power Consumption शून्य के बराबर होगा।
यह रिंक अब हिमांद्री संस्था (Himandri Organization) के माध्यम से संचालित होगी और उत्तराखंड के युवा खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधा मिलेगी।
कठिन रहा Maintenance का सफर
28 फरवरी 2024 से मशीनों की मरम्मत की कोशिशें शुरू की गईं। भारत में Equipments नहीं मिलने के बाद अलग-अलग देशों से Spare Parts मंगवाए गए। सालभर से ज्यादा समय की मेहनत के बाद अब Ice Rink operational हो पाई है।
खेल मंत्री ने किया Inspection
खेल मंत्री रेखा आर्य ने Maharana Pratap Sports College में Himandri Ice Rink के Renovation का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भारत और South Asia की पहली Ice Rink को पुनर्जीवित करने का काम सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।
उन्होंने जानकारी दी कि एक सप्ताह के भीतर यहां एक National Level Skating Competition आयोजित किया जाएगा। आने वाले 1-1.5 महीने के भीतर 1 या 2 बड़ी प्रतियोगिताएं यहां देखने को मिल सकती हैं।