Reference Image- Uttarakhand Crime Alert: Conspiracy from jail, disclosure of grabbing property worth crores
देहरादून के सरकारी Doon Hospital परिसर में बनी Illegal Mazaar को जिला प्रशासन ने शुक्रवार और शनिवार की रात बुलडोजर चलाकर हटा दिया। इस कार्रवाई से नाराज होकर Sahil Khan नामक युवक ने सोशल मीडिया पर मंदिर तोड़ने की धमकी (Temple Demolition Threat) दे डाली और साथ ही Pahalgam Terror Attack को लेकर भी आपत्तिजनक पोस्ट (Objectionable Post) कर दी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साहिल खान को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह देहरादून के नेहरू कॉलोनी का रहने वाला है और पेशे से ऑटो चालक है।
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप
पुलिस के अनुसार, मजार तोड़े जाने के बाद साहिल ने Facebook Post में धर्मपुर चौक स्थित एक मंदिर को गिराने की धमकी दी। इसके अलावा, पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Attack) से जुड़ी कथित आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर समाज में वैमनस्य फैलाने और धार्मिक भावनाएं आहत करने का प्रयास किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की और सख्त संदेश दिया कि Communal Harmony बिगाड़ने की कोशिश किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार नजर रख रही है। ऐसे वीडियो या पोस्ट जो सामाजिक सौहार्द (Social Harmony) को प्रभावित कर सकते हैं, उन्हें प्रसारित करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई (Legal Action) की जाएगी।
पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति यदि सांप्रदायिक तनाव फैलाने का प्रयास करेगा तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।