Sachin Tendulkar Car Collection: मारुति 800 से लेकर Lamborghini तक, जानिए मास्टर ब्लास्टर के लक्ज़री गैरेज की पूरी लिस्ट
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले Sachin Tendulkar का आज 52वां जन्मदिन है, और इस मौके पर नज़र डालते हैं उनके luxury car collection पर जो उनकी मेहनत और सफलता की गवाही देता है। सचिन सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, कारों के भी बेहद शौकीन हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक premium और limited edition cars हैं, जो किसी कार म्यूज़ियम से कम नहीं।
सचिन की पहली कार: Maruti 800 से शुरू हुआ सफर
सचिन ने 90 के दशक की शुरुआत में अपनी पहली कार Maruti Suzuki 800 खरीदी थी। यही कार उनके automobile journey की शुरुआत थी, और आज भी उनके कलेक्शन में इसका खास स्थान है।
Fiat Palio S10: “Sachin Edition” वाली लिमिटेड कार
Fiat India ने सचिन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया और 2002 Auto Expo में उन्होंने Palio S10 लॉन्च की। यह कार खास थी क्योंकि इसमें सचिन का autograph भी शामिल था। ‘S’ यानी सचिन और ’10’ उनकी जर्सी नंबर का संकेत।
Mercedes-Benz C36 AMG: भारत में सिर्फ सचिन के पास
सचिन के पास भारत की पहली और इकलौती C36 AMG थी। यह कार 3.6-लीटर, 6-सिलिंडर इंजन के साथ आती थी और 280 bhp पावर जनरेट करती थी।
BMW Car Collection: 5 लक्ज़री मॉडल्स एक साथ
BMW के ब्रांड एंबेसडर रह चुके सचिन के पास इस जर्मन कंपनी की कई शानदार गाड़ियां हैं:
-
BMW i8 – सबसे महंगी और स्टाइलिश, जिसकी कीमत ₹2.25 से ₹3.30 करोड़ तक है।
-
BMW 760Li (7-Series) – ₹1.93 करोड़ की इस कार में लग्ज़री और पावर दोनों हैं।
-
BMW M6 Gran Coupe, X5M, M5 30 Jahre – performance और elegance का मेल।
Ferrari 360 Modena: माइकल शूमाकर से मिला था गिफ्ट
2002 में जब सचिन ने डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ा, तो उन्हें Ferrari 360 Modena गिफ्ट में मिली। इसे Michael Schumacher ने खुद सौंपा था। हालांकि, इस कार पर लगे भारी-भरकम import duty के कारण काफी विवाद हुआ और आखिरकार 2011 में यह कार उन्होंने सूरत के एक बिल्डर को बेच दी।
Nissan GT-R Egoist: सचिन के लिए बनाया गया स्पेशल एडिशन
Ferrari बेचने के बाद उन्होंने Nissan GT-R Egoist खरीदी, जिसे उनके अनुरोध पर कस्टमाइज किया गया था। इसमें खास Wald Body Kit थी। 6 साल तक इस्तेमाल के बाद इसे मुंबई के एक कलेक्टर को बेच दिया गया।
Lamborghini Urus S: सबसे पावरफुल SUV
सचिन की लेटेस्ट और सबसे expensive SUV है Lamborghini Urus S, जिसकी कीमत ₹4.18 करोड़ है। इसमें air suspension system और ultra-premium फीचर्स हैं।