Reference Image- Delhi Blast Reaction: 21 arrested in one night in Assam, what is the entire network?
Pahalgam Terror Attack पर प्रतिक्रिया देते हुए Assam के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sharma ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह हमला न सिर्फ कायरता की मिसाल है, बल्कि यह दिखाता है कि अब आतंकवादी लोगों की religion पहचानकर उन्हें निशाना बना रहे हैं, जो कि बेहद खतरनाक संकेत है।
Pakistan की निंदा के साथ देश के अंदर के ‘Dalals’ पर सीधा हमला
CM Sharma ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा,
“Pahalgam attack एक बेहद disturbing घटना है। इसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। पाकिस्तान के Army Chief ने 7 दिन पहले ही हिंदुओं को धमकाया था और अब यह हमला हुआ है। ये सारा एक प्री-प्लान्ड act of terror लगता है।”
उन्होंने आगे कहा,
“जो लोग भारत में रहकर Pakistan की भाषा बोलते हैं, वे पाकिस्तान से भी ज्यादा खतरनाक हैं। ये लोग समाज में Hindu community को caste के आधार पर बांटने की कोशिश करते हैं। लेकिन आतंकवादियों के लिए कोई caste नहीं होती, उनके लिए सिर्फ religion-based target killing मायने रखता है।”
National Unity पर ज़ोर
हिमंता ने कहा कि हमें यह समझना होगा कि आतंकवादी के सामने न कोई OBC होता है, न SC/ST — होता है तो सिर्फ एक हिंदू।
“India के अंदर कुछ Political Parties और उनके नेता जातियों की बात करते हैं, लेकिन जब आतंक की बात आती है तो वह Religion-based massacre करते हैं। हमें ऐसे लोगों से सख्ती से निपटना होगा।”
Time to Show Strength Against Pakistan & Its Internal Supporters
CM ने कहा,
“Pakistan तो हमारा declared enemy है। लेकिन जो लोग India में रहते हुए Pakistan का agenda चलाते हैं, वह उससे भी ज्यादा दोषी हैं। अब समय आ गया है कि हम अपनी ताकत दिखाएं — Pakistan को भी और उसके internal supporters को भी।”
Social Media Platform X (formerly Twitter) पर भी उन्होंने लिखा:
“Pakistan तो दुश्मन है ही, लेकिन उससे भी ज्यादा खतरा उन लोगों से है जो भारत में रहकर पाकिस्तान की दलाली करते हैं।”
बताया जा रहा है कि यह Pahalgam Terror Attack जम्मू-कश्मीर में Article 370 Abrogation के बाद का सबसे बड़ा हमला है, जिसमें 26 से ज्यादा लोगों की जान गई। यह हमला एक टूरिस्ट स्पॉट पर हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में security alert जारी कर दी गई है।
गृह मंत्री Amit Shah ने Anantnag District Hospital जाकर घायलों से मुलाकात की और Baisaran Ground का दौरा किया, जहां यह हमला हुआ था। वहीं प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इस मामले पर Cabinet Committee on Security की आपात बैठक बुलाई है।
Rahul Gandhi, Amit Shah समेत तमाम राष्ट्रीय नेताओं ने इस barbaric attack की कड़ी निंदा की है।