रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: अब LTC पर तेजस और वंदे भारत में सफर का मौका

Indian Railways ने अपने कर्मचारियों को एक शानदार तोहफा दिया है। रेलवे बोर्ड ने अब रेलकर्मियों को Leave Travel Concession (LTC) Scheme के अंतर्गत देश की premium trains जैसे Tejas Express, Vande Bharat Express, Duronto, और Humsafar Express में यात्रा की अनुमति दे दी है। यह फैसला रेल यूनियनों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद लिया गया है।

 अब प्रीमियम ट्रेनों में परिवार संग सफर संभव

रेलवे कर्मचारियों को अब अपनी छुट्टियों में family travel के दौरान आरामदायक और तेज गति की ट्रेनों में सफर करने का अवसर मिलेगा। पहले तक कर्मचारी अपनी eligibility के आधार पर केवल राजधानी, शताब्दी जैसी कुछ ट्रेनों में ही पास या ड्यूटी पास पर यात्रा कर सकते थे।

अब नए Railway Board Order के मुताबिक, रेल कर्मचारी अपनी LTC सुविधा का लाभ उठाकर Tejas, Vande Bharat, Duronto और Humsafar Trains में भी सफर कर पाएंगे।

 अब परिवार के साथ ट्रैवल होगा और भी आसान

Central Government employees को उनकी पद और वेतनमान के आधार पर LTC स्कीम के तहत यात्रा खर्च का लाभ मिलता है। पहले केवल Rajdhani और Shatabdi Express जैसी ट्रेनों को ही इस योजना में शामिल किया गया था। लेकिन अब हाल ही में शुरू की गई वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस को भी इसमें जोड़ दिया गया है।

रेल यूनियन से जुड़े रेल कर्मचारी प्रकाश सिंह ने कहा कि “अब बच्चों के साथ वंदे भारत, तेजस और दूरंतो जैसी ट्रेनों में सफर करना आसान होगा। छुट्टियों का आनंद अब ज्यादा आरामदायक हो जाएगा।”