Akhilesh Yadav का दावा: “Mahakumbh में Yogi को PM Face घोषित करने वाला था प्लान”
समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख Akhilesh Yadav ने एक बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा है कि Prayagraj Mahakumbh 2025 का आयोजन पूरी तरह से BJP का political event बन चुका था। उनका दावा है कि इस आयोजन के जरिए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार (Prime Ministerial Candidate) के रूप में प्रोजेक्ट करने की तैयारी थी।
Kumbh का राजनीतिकरण?
अखिलेश ने कहा, “यह धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि राजनीतिक कुंभ था। श्रद्धालुओं की आस्था की जगह इसे BJP के प्रचार मंच में बदल दिया गया।” उन्होंने आगे आरोप लगाया कि “कुंभ के बहाने यह योजना बनाई गई थी कि Yogi Adityanath को PM Face के तौर पर घोषित किया जाए।”
उन्होंने कुंभ आयोजन में मीडिया प्रबंधन और इंटरव्यू सेटअप पर भी सवाल उठाए—“क्या कभी किसी कुंभ में टीवी साक्षात्कारों का इतना हाई-प्रोफाइल इंतज़ाम देखा है?”
Mismanagement और भगदड़ पर सवाल
SP प्रमुख ने कुंभ 2025 को लेकर poor planning, crowd mismanagement और आंकड़ों की हेराफेरी के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि drone surveillance और CCTV system जिस समय ज़रूरी थे, उस समय या तो बंद थे या जानबूझकर बंद कर दिए गए।
“भगदड़ में मृतकों की संख्या छिपाई गई और उनके परिजनों पर दबाव बनाया गया कि वे मौत की वजह कुछ और बताएं,” अखिलेश ने आरोप लगाया।
Fake Data और Digital Propaganda?
Akhilesh ने आरोप लगाया कि BJP government ने Digital Kumbh का झूठा सपना दिखाया, जिसमें सेकेंडों में डाटा देने की बात की गई थी, लेकिन ground reality इसके विपरीत रही। उन्होंने कहा, “BJP fake data दिखाने में माहिर है, पूरी सरकार propaganda पर आधारित है।”
INDIA Alliance पर Akhilesh का भरोसा
2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि INDIA Alliance आगे भी बना रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि “PDA (Pichda, Dalit, Alpsankhyak) मिलकर BJP को सत्ता से हटाएंगे।”
उन्होंने BJP पर Waqf Amendment Bill के जरिए “land mafia जैसी हरकतें” करने का आरोप लगाया और पार्टी को ‘भू-माफिया पार्टी’ तक कह डाला।
रिपोर्ट और सुझावों की बुकलेट जारी
अखिलेश ने पत्रकारों को ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर दिए गए अपने सुझावों की बुकलेट दी, साथ ही 2013 के कुंभ पर Harvard University Report भी साझा की। ये सारी बातें प्रयागराज दौरे के दौरान सामने आईं, जहां वे SP प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे थे।