Sonia-Rahul की गिरफ़्तारी तय? National Herald केस में ED की चार्जशीट से मचा बवाल

National Herald Scam एक बार फिर सुर्खियों में है और इस बार सीधे कांग्रेस की शीर्ष नेता Sonia Gandhi और Rahul Gandhi पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। Enforcement Directorate (ED) ने इस केस में दोनों नेताओं के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर दी है और अब 25 अप्रैल को कोर्ट में सुनवाई होनी है।

अगर कोर्ट से इन्हें bail नहीं मिली, तो गिरफ्तारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

क्या है नेशनल हेराल्ड मामला? (National Herald Scam Full Details)

नेशनल हेराल्ड अखबार को चलाने वाली कंपनी Associated Journals Limited (AJL) के पास करीब ₹2000 करोड़ की संपत्ति है। आरोप है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने एक नई कंपनी Young Indian Pvt. Ltd. के जरिए यह संपत्ति हड़प ली।
इस कंपनी में सोनिया और राहुल गांधी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है और उन्होंने मात्र ₹50 लाख में AJL के 99% शेयर अपने कब्जे में ले लिए।

ED का दावा है कि यह एक criminal conspiracy थी और इसने Prevention of Money Laundering Act (PMLA) के प्रावधानों का उल्लंघन किया है।

कांग्रेस का आरोप: राजनीतिक बदले की कार्रवाई

जैसे ही चार्जशीट फाइल हुई, कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
Congress Protest कर रही है और पार्टी नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ एक political vendetta है।

पूर्व मुख्यमंत्री Kamal Nath ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा:

“भाजपा जिस आग में गांधी परिवार को जलाना चाहती है, वहीं से उनकी छवि और मजबूत होकर उभरेगी। यह मामला पूरी तरह बदले की भावना से प्रेरित है।”

गिरफ्तारी का खतरा कितना गंभीर?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अदालत को ED की चार्जशीट में prima facie आधार मिलता है और interim bail न मिली तो गिरफ्तारी की संभावना बन सकती है। चूंकि मामला संवेदनशील है और इससे राजनीतिक तापमान भी बढ़ा है, इस पर कोर्ट का फैसला बेहद महत्वपूर्ण होगा।

National Herald Case Update सिर्फ एक कानूनी मामला नहीं, बल्कि इसे देश की राजनीति की दिशा तय करने वाला एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है। अब निगाहें 25 अप्रैल को होने वाली सुनवाई पर हैं।