गैस कनेक्शन वालों के लिए जरूरी खबर, 23 अगस्त तक करा लें eKYC, वरना बढ़ सकता है खर्च

देहरादून जिले में Domestic LPG Connection eKYC की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार की ओर से पहले eKYC की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 तय की गई थी, लेकिन अब उपभोक्ताओं को एक और मौका दिया गया है। नई deadline के मुताबिक देहरादून के घरेलू गैस उपभोक्ता अब 23 अगस्त 2026 तक अपनी eKYC प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

जिले में कुल 7,16,845 Domestic LPG Connections दर्ज हैं। इनमें से अब तक 5,57,546 उपभोक्ताओं ने अपनी eKYC पूरी कर ली है, जबकि 1,59,299 उपभोक्ताओं की eKYC अभी बाकी है। लंबित उपभोक्ताओं में 9,243 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) के लाभार्थी भी शामिल हैं।

23 अगस्त तक पूरा करें LPG eKYC

भारत सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए eKYC के लिए नई अंतिम तिथि 23 अगस्त 2026 निर्धारित की है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपनी LPG eKYC पूरी कर लें, ताकि भविष्य में घरेलू गैस सेवा लेने में किसी तरह की परेशानी न हो।

तीन तरीकों से कर सकते हैं eKYC

LPG eKYC को पूरा करने के लिए उपभोक्ताओं के पास तीन आसान विकल्प उपलब्ध हैं। पहला तरीका है कि उपभोक्ता अपनी संबंधित Gas Agency पर जाकर eKYC करा सकते हैं।

दूसरे विकल्प के तहत गैस सिलिंडर की Home Delivery करने वाले डिलीवरी कर्मी के पास मौजूद मोबाइल एप और Biometric Device के माध्यम से भी eKYC पूरी की जा सकती है।

इसके अलावा उपभोक्ता संबंधित Oil Marketing Company (OMC) का अधिकृत मोबाइल एप डाउनलोड करके घर बैठे स्वयं भी eKYC प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसमें Indane, Bharat Gas और HP Gas जैसी प्रमुख LPG कंपनियों के अधिकृत मोबाइल ऐप शामिल हैं।

eKYC नहीं कराया तो क्या होगा?

जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने सभी LPG Consumers से समय रहते eKYC पूरी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर लें, जिससे उन्हें Domestic LPG Services का निर्बाध लाभ मिलता रहे।

प्रशासन के अनुसार, 23 अगस्त 2026 तक भी eKYC पूरी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की घरेलू गैस आपूर्ति बाधित हो सकती है। ऐसे उपभोक्ताओं को घरेलू दर के बजाय Commercial LPG Rates पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी। इसलिए उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना eKYC अपडेट करा लें।