Chamoli Tunnel Accident: घायल श्रमिकों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM धामी, बोले- हर जान कीमती

Chamoli Tunnel Accident: उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) में THDC की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत और बचाव अभियान का जायजा लिया। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री सीधे जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली।

घायल श्रमिकों के इलाज की CM धामी ने ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती श्रमिकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सकों से घायल श्रमिकों को दी जा रही Medical Treatment और अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

सीएम धामी ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि घायल श्रमिकों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और उन्हें बेहतर से बेहतर Medical Facilities उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने श्रमिकों की लगातार Health Monitoring करने और जरूरत के अनुसार सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

‘रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी स्तर पर कमी नहीं होगी’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का जीवन सरकार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू अभियान के लिए उपलब्ध सभी संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

सीएम ने स्पष्ट किया कि टनल के भीतर फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना राज्य सरकार की Top Priority है। उन्होंने कहा कि Rescue Operation में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहने दी जाएगी और बचाव कार्य को पूरी गंभीरता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

प्रभावित श्रमिकों के परिवारों से जुड़ी जानकारी पर भी नजर

मुख्यमंत्री ने बताया कि हादसे से प्रभावित श्रमिकों के परिजनों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से स्वयं बातचीत की है। सरकार की कोशिश है कि श्रमिकों के परिवारों को स्थिति की सही और समय पर जानकारी मिलती रहे।

इसके साथ ही Chamoli Tunnel Accident Investigation के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए गए हैं। जांच के जरिए हादसे के कारणों और परिस्थितियों की पड़ताल की जाएगी।

रेस्क्यू अभियान पर सरकार की सीधी नजर

चमोली टनल हादसे के बाद प्रशासन, पुलिस और बचाव एजेंसियां लगातार Relief and Rescue Operation में जुटी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने भी स्पष्ट किया है कि सरकार की प्राथमिकता टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना और घायल श्रमिकों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है।