उज्ज्वला योजना के करोड़ों लाभार्थियों के लिए जरूरी खबर, कहीं आपका Subsidy Benefit बंद तो नहीं?

LPG Price Today और LPG Subsidy को लेकर करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए अहम अपडेट सामने आया है। Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (PMUY) के लाभार्थियों को मिलने वाली 300 रुपये की सब्सिडी अब पूरे साल नहीं मिलेगी। सरकार ने चालू वित्त वर्ष से सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या घटा दी है, जिससे लाखों परिवार प्रभावित हो सकते हैं।

Ujjwala Yojana के तहत कैसे मिलती है Subsidy?

PM Ujjwala Yojana के लाभार्थियों को घरेलू 14.2 Kg LPG Cylinder पर 300 रुपये की सब्सिडी दी जाती है। उदाहरण के तौर पर यदि दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है, तो उपभोक्ता पहले पूरी राशि का भुगतान करता है और बाद में 300 रुपये Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए उसके बैंक खाते में भेज दिए जाते हैं।

31 जुलाई के बाद किसे नहीं मिलेगा Subsidy Benefit?

सरकार के मौजूदा नियमों के अनुसार, इस वित्त वर्ष में Ujjwala Yojana के तहत केवल 4 LPG Refill पर ही सब्सिडी मिलेगी। यदि कोई लाभार्थी 31 जुलाई तक अपना चौथा सब्सिडी वाला सिलेंडर ले लेता है, तो उसे अगस्त से अगले वर्ष 31 मार्च तक किसी भी अतिरिक्त सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी नहीं मिलेगी।

ऐसी स्थिति में उसे घरेलू एलपीजी सिलेंडर सामान्य बाजार कीमत पर ही खरीदना होगा।

क्यों बढ़ गई थी Ujjwala Cylinder की Booking?

हाल के महीनों में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और सप्लाई को लेकर बनी आशंकाओं के बीच कई इलाकों में LPG Refill Booking में तेजी देखी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, लंबे समय से सिलेंडर नहीं भरवाने वाले कई PMUY Beneficiaries ने मार्च से जून के बीच लगातार रीफिल कराए, जिससे बुकिंग में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

6 जुलाई: प्रमुख शहरों में LPG Cylinder Price
शहर घरेलू LPG (14.2 Kg) कमर्शियल LPG (19 Kg)
पटना ₹1031.50 ₹3227.00
लखनऊ ₹979.50 ₹3052.50
कोलकाता ₹968.00 ₹3081.50
देहरादून ₹961.00 ₹2983.00
जयपुर ₹945.50 ₹2957.50
चेन्नई ₹957.50 ₹3106.00
इंदौर ₹970.00 ₹3040.50
रांची ₹999.50 ₹3131.00
लेह ₹1196.50 ₹3594.50

क्या करें Ujjwala Beneficiaries?

यदि आप PM Ujjwala Yojana के लाभार्थी हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आपने इस वित्त वर्ष में अब तक कितने सब्सिडी वाले सिलेंडर ले लिए हैं। चौथा सिलेंडर लेने के बाद आपको अगली निर्धारित अवधि तक सामान्य कीमत पर ही एलपीजी सिलेंडर खरीदना पड़ सकता है।