GT vs RR: Sai Sudharsan का रिकॉर्ड ब्रेकिंग धमाका, Chris Gayle को भी पछाड़ा
IPL 2025 का सीज़न एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले दे रहा है और Gujarat Titans (GT) के युवा बल्लेबाज़ Sai Sudharsan ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलते हुए T20 records की दुनिया में तहलका मचा दिया। उन्होंने सिर्फ 53 गेंदों में 82 रन बनाए और इस पारी के दौरान कई legendary players के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिनमें Chris Gayle, Kane Williamson, और Matthew Hayden जैसे नाम शामिल हैं।
GT की पारी का हाल: Sudharsan ने संभाला मोर्चा
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर Gujarat को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता दिया। शुभमन गिल मात्र 2 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, लेकिन उसके बाद Sai Sudharsan और Jos Buttler की जोड़ी ने पारी को मजबूती दी। दोनों ने मिलकर 80 रनों की शानदार साझेदारी की।
बटलर ने 25 गेंदों पर 36 रन बनाए जिसमें पांच चौके शामिल थे। उनके आउट होने के बाद सुदर्शन ने Shahrukh Khan के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़कर स्कोर को मजबूत किया। शाहरुख ने 20 गेंदों में 36 रन बनाए।
फिर आए Rutherford, जिन्होंने आते ही एक छक्का लगाया लेकिन जल्दी आउट हो गए। वहीं Sai Sudharsan ने अपनी पारी को जारी रखते हुए 8 चौके और 3 छक्कों के साथ 82 रन पूरे किए और एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।
Sai Sudharsan का बड़ा कीर्तिमान: IPL में 30 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन
Sudharsan अब IPL इतिहास में पहली 30 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने Chris Gayle, Kane Williamson, और Matthew Hayden जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए खुद को एक consistent T20 performer साबित किया है।
IPL First 30 Innings – Top Run Scorers List:
-
Shaun Marsh – 1338 runs (Avg: 53.52, SR: 139.52)
-
Sai Sudharsan – 1307 runs (Avg: 48.40, SR: 141.60)
-
Chris Gayle – 1141 runs (Avg: 43.88, SR: 162.53)
-
Kane Williamson – 1096 runs (Avg: 43.84, SR: 137.86)
-
Matthew Hayden – 1082 runs (Avg: 38.64, SR: 141.43)