High-profile property dispute in Kolkata: KMC issues notice to Abhishek Banerjee
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद Abhishek Banerjee की कई संपत्तियां अब Kolkata Municipal Corporation (KMC) की जांच के दायरे में आ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक KMC ने कथित अवैध निर्माण को लेकर 17 प्रॉपर्टीज पर नोटिस जारी किए हैं, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, नगर निगम ने इन संपत्तियों के मालिकों से बिल्डिंग प्लान, construction approval, lift details और अन्य तकनीकी दस्तावेज मांगे हैं। साथ ही यह भी पूछा गया है कि नियमों के खिलाफ बने हिस्सों को क्यों न तोड़ा जाए।
7 दिन में जवाब देने का अल्टीमेटम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोटिस में साफ कहा गया है कि यदि किसी हिस्से का निर्माण बिना अनुमति या building rules के खिलाफ हुआ है, तो उसे सात दिनों के भीतर हटाया जाए। यह कार्रवाई KMC Act 1980 की धारा 400(1) के तहत की जा रही है।
हालांकि, property owners के पास अपना पक्ष रखने का अधिकार भी मौजूद है। वे सुनवाई के दौरान यह साबित कर सकते हैं कि निर्माण वैध है या फिर किसी technical approval के आधार पर किया गया था।
किन इलाकों की संपत्तियां रडार पर?
बताया जा रहा है कि जिन प्रॉपर्टीज को लेकर नोटिस जारी हुए हैं, उनमें से ज्यादातर residential properties हैं। ये संपत्तियां Kolkata के कालीघाट, गरियाहाट, पंडितिया और आसपास के पॉश इलाकों में स्थित बताई जा रही हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ संपत्तियां सीधे तौर पर Abhishek Banerjee या उनके करीबी लोगों और कंपनियों से जुड़ी बताई जा रही हैं। वहीं कुछ मामलों में अपार्टमेंट्स और फ्लैट्स के ownership connection की भी जांच हो रही है।
क्या हो सकती है कार्रवाई?
KMC अधिकारियों के मुताबिक सुनवाई के बाद स्पेशल ऑफिसर के पास दो विकल्प होंगे। पहला, अवैध हिस्सों को demolish करने का आदेश देना। दूसरा, भारी penalty लगाकर निर्माण को regularize करना।
यानी फिलहाल bulldozer action तय नहीं माना जा सकता, लेकिन यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो कार्रवाई संभव है।
शुभेंदु अधिकारी के बयान के बाद बढ़ी चर्चा
हाल के दिनों में Suvendu Adhikari ने भी राज्य में TMC नेताओं की संपत्तियों की जांच की बात कही थी। उन्होंने दावा किया था कि सरकारी एजेंसियों को कई नेताओं की property details जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद अब KMC की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।
TMC की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान
अब तक इस पूरे मामले पर All India Trinamool Congress या Abhishek Banerjee की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि बंगाल की राजनीति में इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है।