“AC Helmet के बाद अब AC Jacket! क्या ये टेक्नोलॉजी पुलिस की Heatwave से बचाएगी?”
उत्तर भारत में झुलसाने वाली गर्मी (Extreme Heatwave in North India) का असर अब सड़कों पर नजर आने लगा है। चिलचिलाती धूप में ड्यूटी करने वाली ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police in Summer) को राहत देने के लिए हरियाणा सरकार ने एक नई पहल की है। Gurugram Traffic Police के जोनल अधिकारियों को अब ‘AC Jacket’ दी गई है, जो इस तपती गर्मी में राहत देने का काम करेगी।
क्या है ये AC Jacket और कैसे करती है काम?
पिछले कुछ समय से कई राज्यों में पुलिसकर्मियों को गर्मी से राहत देने के लिए AC Helmets दिए जा रहे थे। अब हरियाणा पुलिस ने इस ओर एक कदम और बढ़ाया है और ट्रैफिक पुलिस को Air-Cooling Jackets दी जा रही हैं।
इन Jackets में Ice Pads और छोटे-छोटे Cooling Fans लगाए गए हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं। Jackets को Power Bank से कनेक्ट किया गया है, जिससे यह लंबे समय तक चल सकें। हालांकि, इनका वजन लगभग 3 किलो है, जिससे थोड़ी असुविधा हो सकती है।
Gurugram में शुरू हुआ Trial Program
Gurugram Traffic DCP विरेंद्र विज के अनुसार, यह Cooling Jacket Trial के तौर पर 13 जोनल अधिकारियों को दी गई है। इन Jackets को चौराहों पर ड्यूटी करने वाले अफसर पहन रहे हैं, ताकि Ground Report के आधार पर इसकी उपयोगिता का मूल्यांकन किया जा सके।
एक सप्ताह के अंदर इन Jackets को लेकर अधिकारियों से Feedback लिया जाएगा। अगर ट्रायल सफल होता है, तो आगे और पुलिसकर्मियों को भी ये जैकेट्स मुहैया कराई जाएंगी।
राहत के साथ कुछ Practical Challenges
जहां कुछ अधिकारियों ने इसे गर्मी से राहत देने वाला बताया है, वहीं कुछ ने इसकी सीमाओं की ओर भी इशारा किया है।
जोनल अधिकारी मनफूल ने कहा कि “सुबह से शाम तक की ड्यूटी में शरीर गर्मी से झुलस जाता है। इस जैकेट ने राहत तो दी है, लेकिन कुछ समस्याएं भी हैं।”
-
Ice Pads लगभग ढाई घंटे में पिघल जाते हैं।
-
इन्हें दोबारा Freeze करने के लिए Fridge की आवश्यकता होती है।
-
ड्यूटी के दौरान इन्हें बदलना या फिर से ठंडा करना चुनौतीपूर्ण है।
-
जैकेट का वजन ज्यादा होने से Mobility में दिक्कत होती है।